रायगढ़,24 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बिजली विभाग के रिटायर्ड अधिकारी को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर ठगों ने 37 लाख रुपए ठग लिए। गिरोह ने फर्जी IPS और CBI अफसर बनकर घटना को अंजाम दिया। वारदात के बाद मामले की सूचना पर पुलिस ने राजस्थान से महिला समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, रायगढ़ के केसर परिसर में रहने वाले नरेंद्र ठाकुर (66 वर्ष) छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत परेषण कंपनी में सुपरवाइजर पद पर पोस्टेड थे और जनवरी 2022 में रिटायर हो चुके हैं। उन्होंने 17 फरवरी 2026 को साइबर थाना में लिखित शिकायत देकर बताया कि उनके साथ करीब 36 लाख 97 हजार 117 रुपए की ठगी हुई है। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पीडि़त ने बताया कि 14 जनवरी 2026 को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात महिला का फोन आया था। उसने खुद को टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया से जुड़ा बताया और कहा कि उनके पहचान पत्र का इस्तेमाल कर मोबाइल नंबर गलत कामों में इस्तेमाल हो रहा है। इसके बाद कॉल को एक फर्जी टेलीकॉम अधिकारी और दिल्ली के बारह खंभा रोड पुलिस स्टेशन के नाम पर बात कर रहे व्यक्ति से कनेक्ट कर दिया गया। इन लोगों ने उन्हें मनी लॉन्डि्रंग केस में फंसाने और गिरफ्तारी की धमकी दी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur