Breaking News

सक्ती@वेदांता पावर प्लांट हादसा… रायपुर के अस्पताल में थमी विश्वजीत की सांसें,वेदांता प्लांट हादसे में मौत का आंकड़ा 25 पहुंचा

Share

सक्ती,24 अप्रैल 2026। जिले में स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए उस खौफनाक हादसे ने एक और मजदूर की जिंदगी निगल ली है। 14 अप्रैल को हुए ब्लास्ट में गंभीर रूप से झुलसे पश्चिम बंगाल के मजदूर विश्वजीत साहू ने रायपुर के श्री शंकरा हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। इलाज के दौरान आए कार्डियक अरेस्ट ने उनकी जान ले ली जिससे अब इस भीषण त्रासदी में मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 25 हो गई है। गौरतलब है कि बायलर के फर्नेस में दबाव बढ़ने से हुए इस धमाके ने कई हंसते-खेलते परिवारों को उजाड़ दिया है। हादसे की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है और वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल व प्लांट हेड देवेंद्र पटेल समेत 19 जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने इन सभी पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला कायम किया है। दूसरी तरफ सरकार ने इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं जिसके लिए बिलासपुर संभाग के आयुक्त को जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशासन की कोशिश है कि हादसे की असली वजह सामने आए और दोषियों को बख्शा न जाए। इस जांच प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए आम जनता और प्रत्यक्षदर्शियों को भी अपनी बात रखने का मौका दिया गया है।


Share

Check Also

सूरजपुर/भैयाथान@ लाखों की लागत वाली सीसी सड़क से गायब हुआ सीमेंट,17 माह में उखड़ी गिट्टियां

Share डीएमएफ मद से 20 लाख रुपये की लागत से हुआ था निर्माण,गुणवत्ता पर उठे …

Leave a Reply