Breaking News

अम्बिकापुर@ महिला डेंटिस्टों की संभागीय बैठक,डॉ. नीतू सिंह बनीं चेयरमैन

Share


डॉ. पल्लवी शुक्ला सचिव और डॉ. प्रियंका जैन बने कोषाध्यक्ष1
अम्बिकापुर ,22 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)।
ऑल इंडिया डेंटल काउंसिल (आईडीए) की संभागीय महिला विंग (डब्ल्यूडीसी) की बैठक स्थानीय सरगवां पैलेस रिसोर्ट में आयोजित की गई। बैठक में संभागभर से आई महिला डेंटिस्ट डॉक्टरों ने भाग लिया और अपनी-अपनी समस्याओं को साझा किया।
बैठक में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं डॉक्टरों ने पेशे से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा की और उनके समाधान के लिए एकजुट होकर मजबूत पहल करने पर जोर दिया। वरिष्ठ डेंटल सर्जन डॉ. भावना परिदा,डॉ. लवली नैनन,डॉ. नीलम कुमार और डॉ. तूलिका सिंह के मार्गदर्शन में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। वर्ष 2026-27 के लिए डॉ. नीतू सिंह को चेयरमैन पद पर चुना गया। वहीं डॉ. पल्लवी शुक्ला को सचिव और डॉ. प्रियंका जैन श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष बनाया गया। सभी सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को बधाई दी और बेहतर कार्य की उम्मीद जताई। कार्यक्रम में डॉ. नीलम कुमार,डॉ. डॉ. दीपिका शशि, डॉ. प्रतिभा अम्बस्ट,डॉ. सहाना फिरदौसी,डॉ. शंखु गोयल, डॉ. रश्मि तिवारी,डॉ. प्रज्ञा गोयल,डॉ. प्रेरणा गोयल,डॉ. सृष्टि मेहता,डॉ. दीपिका श्रीवास्तव, डॉ. शिल्पा सिन्हा,डॉ. श्रद्धा गुप्ता,डॉ. प्रज्ञा अग्रवाल और डॉ. सीमा लस्की सहित अन्य डॉक्टर उपस्थित रहीं।

  1. ↩︎

Share

Check Also

अम्बिकापुर@ टेट अनिवार्यता के कारण पदोन्नति से वंचित हो रहे शिक्षकों की राहत की मांग

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,10 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग के सहायक शिक्षक/शिक्षक संवर्ग में कार्यरत …

Leave a Reply