Breaking News

प्रशासनिक सर्जरी से बदला सरगुजा का राजस्व ढांचा

Share


,एसडीएम से तहसीलदार तक बड़े फेरबदल
अम्बिकापुर,20 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)।
सरगुजा जिले में प्रशासनिक सर्जरी करते हुए राजस्व अमले में बड़ा फेरबदल किया गया है। कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश के तहत एसडीएम,डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार स्तर के अधिकारियों के कार्य विभाजन में संशोधन करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इससे जिले के राजस्व ढांचे में व्यापक बदलाव देखने को मिला है।
एसडीएम और डिप्टी कलेक्टर स्तर पर बदलाव : रामसिंह ठाकुर को अपर कलेक्टर अंबिकापुर एवं जिला कार्यालय में रामराज सिंह को आवंटित कार्यों का दायित्व दिया गया है। जे.आर. सतरंज को जिला कार्यालय में कलेक्टर द्वारा सौंपे गए कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है। विनय कुमार सोनी को वर्तमान दायित्वों के साथ एसडीएम धौरपुर (लुंड्रा) एवं पंजीयन लोक न्यास रजिस्ट्रार पब्लिक ट्रस्ट धौरपुर अनुभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। फागेश सिन्हा को एसडीएम सीतापुर एवं पंजीयन लोक न्यास सीतापुर अनुभाग का दायित्व दिया गया है। वनसिंह नेताम को एसडीएम अंबिकापुर, पंजीयन लोक न्यास अंबिकापुर,सिटी बस सोसायटी में कलेक्टर प्रतिनिधि तथा जिला सत्कार अधिकारी बनाया गया है। रामराज सिंह को एसडीएम उदयपुर एवं पंजीयन लोक न्यास उदयपुर अनुभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
तहसीलदारों के तबादले : उमेश्वर सिंह बाज तहसीलदार अंबिकापुर से मैनपाट भेजे गए। श्रीमती तारा सिदार तहसीलदार मैनपाट से उदयपुर पदस्थ किए गए। विकास जिंदल तहसीलदार उदयपुर से अंबिकापुर भेजे गए। अमन चतुर्वेदी तहसीलदार दरिमा से लखनपुर पदस्थ किए गए। अंकिता पटेल तहसीलदार लखनपुर से बतौली भेजी गईं। कमलावती सिंह तहसीलदार बतौली से दरिमा पदस्थ की गईं।
प्रशासनिक कसावट की तैयारी
सूत्रों के अनुसार प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने,राजस्व प्रकरणों के निराकरण और मैदानी व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से यह बदलाव किया गया है। अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस फेरबदल के बाद जिले के अलग-अलग अनुभागों और तहसीलों में कामकाज की नई रूपरेखा तय होगी। आम लोगों को नामांतरण, सीमांकन,बंटवारा,जाति-निवास प्रमाण पत्र सहित अन्य राजस्व कार्यों में राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।


Share

Check Also

सूरजपुर@ महिला आरक्षण पर भ्रम फैलाने का आरोप

Share कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशि सिंह ने भाजपा की मंशा पर उठाए सवालसूरजपुर,20 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply