बैकुंठपुर 17 मार्च 2022(घटती-घटना)। विकासखंड खड़गवां के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला गढ़तर के प्रधान पाठक, श्री जोखन लाल भगत को विद्यालयीन समय में शराब का सेवन करने, तथा अपने पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में घोर लापरवाही बरतने पर निलंबित किया गया है। यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 23 (2) के उल्लघंन के प्रथम दृष्टया दोषी हैं। इस कृत्य के मद्देनजर श्री भगत को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 (1) के तहत तत्काल प्रभाव से शासकीय सेवा से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय भरतपुर, जिला कोरिया नियत किया गया है।
Check Also
बिलासपुर@40 साल… एक सुपरस्टार, एक दीवानाः बिलासपुर के चुट्टू अवस्थी ने संजय दत्त के जन्मदिन को बनाया सेवा का उत्सव
Share 1986 में लिया था संकल्प, 40 वर्षों से बिना रुके मना रहे हैं संजू …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur