,दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
अंबिकापुर,19 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। थाना मणीपुर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को जम्मू से गिरफ्तार किया है। आरोपी नाबालिग को बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर अपने साथ जम्मू ले गया था। पुलिस ने पीडि़ता को सुरक्षित बरामद कर लिया है।\ पुलिस के मुताबिक, 9 अप्रैल 2026 को पीडि़ता की मां ने थाना मणीपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बेटी 24 जनवरी 2026 से किराये के कमरे से बिना बताए लापता है। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि नाबालिग जम्मू के विजयपुर इलाके में आरोपी अजय शंकर तिवारी के साथ है। इस पर पुलिस टीम को तत्काल जम्मू रवाना किया गया। टीम ने वहां दबिश देकर नाबालिग को बरामद किया और आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में पीडि़ता ने बताया कि आरोपी उसे बहला-फुसलाकर जम्मू ले गया और शादी का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म किया। आरोपी की पहचान अजय शंकर तिवारी (26), निवासी डोरला, थाना बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 64(2)(ड़) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया है।
पुलिस टीम की रही अहम भूमिका : इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सीपी तिवारी, एएसआई अनिल पाण्डेय, प्रधान आरक्षक अंजू एक्का, आरक्षक सत्येंद्र दुबे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur