Breaking News

लाहौर@आतंकी हाफिज सईद के राइट हैंड हमजा को लाहौर में सरेआम मारी गोली,आखिरी सांसें गिन रहा है आतंक के आका का करीबी

Share


लाहौर,16 अप्रैल 2026। पाकिस्तान के लाहौर में लश्कर-ए-तोयबा के संस्थापक सदस्य और आतंकी अमीर हमजा पर एक न्यूज़ चैनल के बाहर अज्ञात हमलावरों ने उसे निशाना बनाया और गोलियां दागकर फरार हो गए। अमीर हमजा की हालत फिलहाल नाजुक है और वह अस्पताल में भर्ती है। बता दें कि हमजा आतंकी हाफिज सईद का बेहद करीबी रहा है और भारत में हुए कई बड़े आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड भी रहा है। बता दें कि अमीर हमजा को लश्कर-ए-तोयबा का रणनीतिक दिमाग माना जाता है। हमजा उन शुरुआती लोगों में से एक था, जिन्होंने हाफिज सईद के साथ मिलकर लश्कर की नींव रखी थी। इसे संगठन का मुख्य विचारक कहा जाता है, यानी वो शख्स जो आतंकियों को तैयार करने के लिए उनका ब्रेनवॉश करता था। अमेरिका ने अमीर हमजा को ‘वैश्विक आतंकवादी’ घोषित कर रखा है। अमीर हमजा लश्कर के लिए पैसा जुटाना, नए लड़कों की भर्ती करना और पकड़े गए आतंकियों को छुड़ाने के लिए सौदेबाजी करने में माहिर था। उसने जिहाद को बढ़ावा देने वाली किताबें भी लिखीं. जब 2018 में पाकिस्तान पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ा और लश्कर पर कार्रवाई हुई, तो इसने ‘जैश-ए-मनकाफा’ नाम का एक नया मुखौटा तैयार कर लिया ताकि कश्मीर में दहशतगर्दी जारी रख सके। बता दें कि इसी साल 2026 की शुरुआत में लश्कर कमांडर बिलाल आरिफ सराफी को ठिकाने लगाया गया। 2025 में झेलम में फैसल नदीम और सिंध में अबू सैफुल्लाह खालिद का भी यही हश्र हुआ।


Share

Check Also

नई दिल्ली@भोंदू बाबा अशोक खरात मामले के अहम गवाह की सड़क हादसे में मौत…

Share नई दिल्ली,17 अप्रैल 2026। भोंदू अशोक खरात मामले के अहम गवाह की सड़क हादसे …

Leave a Reply