Breaking News

नई दिल्ली@टीएमसी ने मदरसों के लिए 6000 करोड़ दिए अब 15 साल का हिसाब देना होगा : पीएम मोदी

Share


नई दिल्ली,12 अप्रैल 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि चुनाव के बाद बंगाल से टीएमसी का जाना तय है। पीएम ने कहा…टीएमसी ने मदरसों के लिए 6000 करोड़ दिए,लेकिन यहां के विकास के लिए कुछ नहीं किया। वह सिर्फ अपने खास वोट बैंक के लिए पैसे देती है। आपने टीएमसी के निर्मम शासन काल में इतने सालों में पश्चिम बंगाल की बर्बादी देखी है। उन्हें 15 साल का हिसाब देना होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि टीएमसी सरकार के 15 साल के शासन में बंगाल सिर्फ बर्बाद हुआ है। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि जो युवा आज पहली बार वोट देने जा रहे हैं, वे बंगाल का भविष्य तय करें। ये किसी के भी काम के मूल्यांकन का बहुत बड़ा समय है। पीएम ने आरोप लगाया कि टीएमसी ने 15 वर्षों में कोई काम नहीं किया, बल्कि सिर्फ काले कारनामे किए हैं। उन्होंने सिलीगुड़ी को नॉर्थ बंगाल का प्रवेश द्वार बताते हुए कहा कि टीएमसी ने जान-बूझकर यहां के इंफ्रास्ट्रक्चर,इंडस्ट्री और टूरिज्म को पीछे रखा। केंद्र सरकार ने जो पैसा भेजा, उसे सिंडिकेट वाले हजम कर गए। चाय उत्पादकों पर उन्होंने कहा कि असम आपके पड़ोस में है और वहां की भाजपा सरकार ने चाय बागान श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर महत्वपूर्ण काम किया गया है और श्रमिकों को भूमि पट्टे दिए जा रहे हैं। बंगाल में भी श्रमिक परिवारों को भूमि पट्टे दिए जाएंगे। पीएम ने क्रिकेटर रिचा घोष और मंटू घोष जैसी प्रतिभाओं की तारीफ करते हुए घोषणा की कि भाजपा सरकार नॉर्थ बंगाल में एक स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाएगी। उन्होंने अंत में कहा कि टीएमसी ने भय का साम्राज्य बनाया है, जिसे हटाकर भाजपा राज्य में भरोसा वापस लाएगी।
प्रधानमंत्री ने कहा…
टुकड़े-टुकड़े गिरोह सक्रिय

सिलीगुड़ी कि जनसभा में पीएम मोदी ने कहा कि दार्जिलिंग समेत उत्तर बंगाल का एक बड़ा हिस्सा चाय उत्पादक क्षेत्र है। आपकी चाय का स्वाद मुझसे बेहतर कौन जान सकता है? लेकिन आप देख रहे हैं कि निर्दयी टीएमसी सरकार चाय बागानों को भी नष्ट कर रही है। देश में एक ‘टुकड़े-टुकड़े गिरोह’ सक्रिय है, जिसने सिलीगुड़ी कॉरिडोर को बंद करने की धमकी दी है। नरेंद्र मोदी ने सिलीगुड़ी की जनसभा में कहा कि टीएमसी ने काम नहीं केवल काले कारनामे किए हैं। उन्होंने ने नॉर्थ बंगाल की संरचना को पीछे रखा हुआ है।


Share

Check Also

रायपुर@आक्टोपस बार में भीषण आगजनी…बाइक-कार जली,होटल और 3 दुकानें खाक

Share रायपुर,29 जुलाई 2026। बीती रात शहर के तेलीबांधा स्थित आक्टोपस बार में अचानक आग …

Leave a Reply