Breaking News

नई दिल्ली@आर्टेमिस-2 मिशनः 50 साल बाद चंद्रमा की सफल यात्रा कर लौटे अंतरिक्ष यात्री

Share


नई दिल्ली,11 अप्रैल 2026। नासा का ऐतिहासिक आर्टेमिस 2 मिशन सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। 10 दिनों की अंतरिक्ष यात्रा के बाद ओरियन कैप्सूल प्रशांत महासागर में सुरक्षित उतरा। इस मिशन के जरिए 50 वर्षों में पहली बार चार अंतरिक्ष यात्री रीड वाइजमैन, विक्टर ग्लोवर, क्रिस्टीना कोच और जेरेमी हैनसन चंद्रमा के करीब पहुंचे। उन्होंने कुल 11.16 लाख किलोमीटर की दूरी तय की और चंद्रमा के फार साइड से गुजरते हुए पृथ्वी से 4,06,771 किलोमीटर की अधिकतम दूरी का नया रिकॉर्ड बनाया। पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश के दौरान कैप्सूल की गति 39,000 किलोमीटर प्रति घंटा थी और घर्षण के कारण बाहरी तापमान 2760 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। सफल स्प्लैशडाउन के बाद अमेरिकी नौसेना ने अंतरिक्ष यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। यह मिशन इसलिए खास है क्योंकि इसमें पहली बार एक महिला, एक अश्वेत व्यक्ति और एक गैर-अमेरिकी नागरिक ने चंद्रमा की कक्षा तक का सफर तय किया। यह सफलता नासा के आगामी आर्टेमिस 3 मिशन का मार्ग प्रशस्त करेगी, जिसका लक्ष्य 2028 तक चंद्रमा पर मानव लैंडिंग और भविष्य में मंगल ग्रह तक पहुंचना है।


Share

Check Also

रायपुर@आक्टोपस बार में भीषण आगजनी…बाइक-कार जली,होटल और 3 दुकानें खाक

Share रायपुर,29 जुलाई 2026। बीती रात शहर के तेलीबांधा स्थित आक्टोपस बार में अचानक आग …

Leave a Reply