Breaking News

पश्चिम मेदिनीपुर@ममता बनर्जी के आरोपों का संघ ने किया खंडन

Share

पश्चिम मेदिनीपुर,11अप्रैल 2026। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केशियाड़ी में आयोजित चुनावी जनसभा के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थानीय प्रशिक्षण केंद्र को लेकर विशेष प्रशिक्षण देने का आरोप लगाया, जिसे संघ ने सिरे से खारिज किया है। ममता बनर्जी ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि केशियाड़ी क्षेत्र में संघ का एक मजबूत ठिकाना मौजूद है, जहां विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है। उन्होंने कहा..‘मैं सारी जानकारी रखती हूं। जो अच्छे कार्य करेंगे उन्हें सम्मान मिलेगा और जो वोट काटने की कोशिश करेंगे,उनका विसर्जन कर दीजिए।‘मुख्यमंत्री के इस बयान पर संघ की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। दक्षिण बंगाल के प्रचार प्रमुख बिप्लव राय ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि 15 वर्षों तक सत्ता में रहने के बावजूद ममता बंगाल को ठीक से समझ नहीं पाई हैं। केशियाड़ी में संघ का कोई प्रशिक्षण केंद्र नहीं है और मुख्यमंत्री का आरोप पूरी तरह निराधार है। राय ने बताया कि आमतौर पर संघ की शाखाओं में स्वयं सेवकों को शारीरिक, बौद्धिक और संगठनात्मक प्रशिक्षण दिया जाता है। इसमें व्यायाम, दंड अभ्यास, खेल, योग और परेड जैसे शारीरिक अभ्यास शामिल होते हैं।
इसके साथ ही भारत के इतिहास, संस्कृति, राष्ट्रवाद और सामाजिक जिम्मेदारियों पर भी बौद्धिक सत्र आयोजित किए जाते हैं। इनके माध्यम से स्वयंसेवकों में अनुशासन,नेतृत्व क्षमता और समाज सेवा की भावना विकसित करने पर विशेष जोर दिया जाता है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@ मल्लिकार्जुन खरगे का तीखा हमला

Share कहा… ‘क्या मोदी बंगाल के सीएम बनना चाहते हैं?’नई दिल्ली ,20 अप्रैल 2026 । …

Leave a Reply