नई दिल्ली,11 अप्रैल 2026। तमिलनाडु में सियासी पारा चरम पर पहुंच गया है। अभिनेता से राजनेता बने थलपति विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) ने विधानसभा चुनावों के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विजय ने चुनावी समर की अंतिम दौड़ का बिगुल फूंक दिया। उन्होंने अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं से भावुक अपील करते हुए कहा कि इस चुनावी अभियान को महज एक प्रचार न समझें, बल्कि इसे एक विजयी जुलूस में तब्दील कर दें। विजय ने चुनावी रणनीति पर चर्चा करते हुए साफ किया कि अगले दस दिन पार्टी के भविष्य और तमिलनाडु की राजनीति के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है कि वे अब ड्राइंग रूम की चर्चाओं से बाहर निकलकर सीधे जनता के बीच जाएं। टीवीके प्रमुख ने कहा कि हर घर की दहलीज पर जाकर लोगों को पार्टी की विचारधारा और चुनाव चिह्न ‘सीटी’ के बारे में जानकारी दी जाए। मंच से अपने चिर-परिचित अंदाज में विजय ने इस चुनाव को सिर्फ सत्ता हासिल करने का जरिया नहीं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur