कहा…कांग्रेस-लेफ्ट एक थाली के चट्टे-बट्टे ,टीएमसी ने निर्ममता की हदें पार कीं
कोलकाता,09 अप्रैल 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के आसनसोल में जनसभा की। उन्होंने कहा कि आपने टीएमसी पर विश्वास किया था, लेकिन टीएमसी ने बंगाल में निर्ममता की सारी हदें पार कर दीं हैं। उन्होंने कहा कि अगर देश 100 रुपए कमाता है, तो बंगाल का योगदान सिर्फ 5 से साढ़े 6 रुपए रह गया है। बंगाल के आम आदमी की आमदनी लगातार कम हो रही है,जबकि टीएमसी के नेता और मंत्रियों के बंगले बड़े होते जा रहे हैं। 4 मई के बाद हर गुंडागर्दी का हिसाब लिया जाएगा। बंगाल में अब टीएमसी का भय नहीं, भाजपा का भरोसा चलेगा।
इससे पहले गुरुवार को ही मोदी ने पश्चिम बंगाल के हल्दिया में जनसभा की। उन्होंने कहा…टीएमसी ने बंगाल के युवाओं को डबल धोखा दिया है। यहां प्राइवेट सेक्टर का नामोनिशान मिटा दिया है। टीएमसी के भ्रष्टाचारियों ने युवाओं के परिवारों के सपनों को कुचल दिया है। लेफ्ट और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि…बीते कुछ दशकों में बंगाल ने हर पार्टी पर भरोसा करके देखा है। पहले कांग्रेस फिर लेफ्ट और फिर कांग्रेस। लेकिन ये सब एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं। इन लोगों नो सिर्फ बंगाल को धोखा दिया,उनके सपनों को मिट्टी में मिला दिया और उनके सपनों को कुचल दिया। इधर,आरजी कर अस्पताल केस की पीडि़त की मां रत्ना देबनाथ ने कहा है कि जब तक उनकी बेटी को पूरा न्याय नहीं मिल जाता, वे अपने बालों में कंघी नहीं करेंगी। रत्ना भाजपा के टिकट पर पानीहाटी सीट से चुनाव लड़ रही हैं।
पीएम ने कहा…टीएमसी बलात्कारियों के पक्ष में होती है…
प्रधानमंत्री मोदी ने आसनसोल की जनसभा में कहा कि चाहे आरजी कर हो या संदेशखली, टीएमसी हमेशा बलात्कारियों के पक्ष में होती है। उन्होंने यह भी कहा कि एसिड अटैक के मामलों में आज बंगाल सबसे आगे पहुंच गया है। लेकिन बंगाल की महिलाओं को यह सब नहीं चाहिए। उन्हें सुरक्षा और अधिकार चाहिए।
पीएम बोले…4 मई के बाद टीएमसी से गुंडागर्दी का हिसाब लेंगे…
प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि 4 मई के बाद यह क्रूर सरकार जाएगी और भाजपा सरकार आएगी। इस क्षेत्र की हर समस्या का समाधान हमारी सरकार करेगी। 4 मई के बाद हर गुंडागर्दी का हिसाब लिया जाएगा। बंगाल में अब टीएमसी का भय नहीं,भाजपा का भरोसा चलेगा।
विकास का ट्रैक रिकॉर्ड सिर्फ
बीजेपी के पास : पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने आसनसोल में कहा कि बंगाल में विकास करने और उसे प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ाने का सबसे मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड सिर्फ बीजेपी के पास है। अब बंगाल की जनता विकास का ट्रैक रिकॉर्ड देखना चाहती है, और सबसे मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड बीजेपी का ही है। पीएम मोदी ने आसनसोल में जनसभा के दौरान कहा कि बीजेपी विकास के मॉडल पर काम करती है। इसलिए यह चुनाव सिर्फ सरकार बदलने का चुनाव नहीं है, बल्कि आसनसोल को फिर से औद्योगिक बनाने का चुनाव है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur