Breaking News

सूरजपुर@ भूपेश बघेल आज रात 8 बजे सूरजपुर पहुंचेंगे

Share

सर्किट हाउस में करेंगे कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात
10 अप्रैल को आदिवासी प्रशिक्षण शिविर में होंगे शामिल,तीन दिवसीय आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी
सूरजपुर,08 अप्रैल 2026(घटती-घटना)।
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 9 अप्रैल को रात 8:00 बजे सूरजपुर पहुंचेंगे,यहां वे सर्किट हाउस में विश्राम करेंगे और कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। बता दे की पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल का सूरजपुर दौरा तय कार्यक्रम के अनुसार 9 अप्रैल को रात 8:00 बजे होगा,वे सूरजपुर पहुंचने के बाद न्यू सर्किट हाउस में ठहरेंगे,जहां उनका विश्राम निर्धारित है,इसी दौरान वे जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से भेंट-मुलाकात करेंगे, इस मुलाकात को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है,जिसमें आगामी रणनीतियों और संगठन की गतिविधियों पर चर्चा होने की संभावना है।
10 अप्रैल को शिविर में होंगे शामिल- अगले दिन 10 अप्रैल को भूपेश बघेल गोंडवाना भवन, रिंग रोड में आयोजित आदिवासी कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, यह शिविर आदिवासी अधिकार और सशक्तिकरण पर केंद्रित रहेगा।
तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर- 10 से 12 अप्रैल तक आयोजित इस संभाग स्तरीय शिविर में सरगुजा संभाग के विभिन्न जिलों—सूरजपुर, सरगुजा, बलरामपुर, जशपुर, कोरिया और मनेन्द्रगढ़ से चयनित प्रतिभागी भाग लेंगे, शिविर का संचालन अखिल भारतीय स्तर के प्रशिक्षकों द्वारा किया जाएगा।
नेताओं की रहेगी मौजूदगी- शिविर में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ-साथ अन्य विधायक, पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी अलग-अलग दिनों में शामिल होंगे, भूपेश बघेल के इस दौरे से सूरजपुर जिले में कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है, वहीं आदिवासी प्रशिक्षण शिविर को सामाजिक और राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण आयोजन माना जा रहा है।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का ताला

Share प्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी अटकी-आदिवासी परिवारों पर दोहरी मारप्रतापपुर, 23 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply