Breaking News

नई दिल्ली@भारत ने ईरान में मौजूद भारतीयों को दी जल्द से जल्द देश छोडने की सलाह,युद्धविराम का स्वागत किया

Share

नई दिल्ली,08 अप्रैल 2026। अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर समझौते के बावजूद, भारत ने बुधवार को ईरान में मौजूद अपने नागरिकों को सलाह दी कि वे जल्द से जल्द देश छोड़ दें। भारत ने अपने नागरिकों को ईरान में स्थित दूतावास के बताए रास्तों का इस्तेमाल करने का भी सुझाव दिया है। तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने बुधवार को एक एडवाइजरी में कहा, ‘7 अप्रैल की एडवाइजरी के क्रम में और हाल के घटनाक्रमों को देखते हुए ईरान में मौजूद भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे दूतावास के साथ तालमेल बिठाकर और दूतावास की ओर से सुझाए गए रास्तों का इस्तेमाल करके जल्द से जल्द ईरान छोड़ दें।’ भारतीय दूतावास ने आगे कहा, ‘यह फिर से दोहराया जाता है कि दूतावास से पहले से सलाह और तालमेल किए बिना किसी भी अंतरराष्ट्रीय जमीनी सीमा तक पहुंचने की कोई कोशिश नहीं की जानी चाहिए।’ एडवाइजरी में दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए आपातकालीन नंबर भी शेयर किए हैं। हालांकि, एक ताजा पोस्ट में भारतीय विदेश मंत्रालय ने अमेरिका-ईरान के बीच युद्धविराम का स्वागत किया।


Share

Check Also

नई दिल्ली@भारत के परमाणु जखीरे में बढ़ोतरी, पाकिस्तान में मची हलचल; सामने आया बड़ा बयान

Share नई दिल्ली 12 जून 2026। दक्षिण एशिया में रणनीतिक संतुलन और सैन्य ताकत को …

Leave a Reply