Breaking News

नई दिल्ली@खड़गे का विवादित बयान! गुजरात केलोगों को बताया अशिक्षित,भाजपा का पलटवार-क्या गांधी-पटेल भी अनपढ़ थे?

Share

नई दिल्ली,06 अप्रैल 2026। केरल विधानसभा चुनाव के प्रचार के आखिरी दौर में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का एक बयान देश की राजनीति में चर्चा का विषय बना हुआ है। खड़गे ने केरल की जनता को चतुर बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कथित तौर पर गुजरात व उत्तर भारत के लोगों को ‘अशिक्षित’ करार दिया। इस बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर ‘बांटो और राज करो’ की राजनीति करने का गंभीर आरोप लगाया है। केरल में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए खड़गे ने कहा,‘केरल के लोग बहुत चतुर और शिक्षित हैं। मोदी जी और मुख्यमंत्री विजयन,आप दोनों गुजरात या अन्य जगहों के अशिक्षित लोगों को मूर्ख बना सकते हैं, लेकिन केरल के लोगों को नहीं।’ खड़गे का तर्क था कि केरल की उच्च साक्षरता दर के कारण वहां की जनता को गुमराह करना नामुमकिन है। गौरतलब है कि भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने इस पर कड़ा पलटवार किया। उन्होंने खड़गे से पूछा कि क्या वे महात्मा गांधी, सरदार पटेल और खुद कांग्रेस के दिग्गज नेताओं जैसे नेहरू और इंदिरा गांधी की बुद्धिमत्ता पर सवाल उठा रहे हैं, जो उत्तर भारत और गुजरात से आते थे? त्रिवेदी ने तंज कसते हुए कहा, ‘मैं राहुल गांधी के बारे में नहीं पूछूंगा क्योंकि उनके बारे में पूरा देश जानता है। केरल के लोग वाकई समझदार हैं, इसीलिए उन्होंने तिरुवनंतपुरम निकाय चुनाव में भाजपा को चुना। ‘ खड़गे के बयान को गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने आपत्तिजनक और दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply