Breaking News

नई दिल्ली@राज्यसभा में 19 नए सदस्यों ने शपथ ली

Share


शरद पवार व्हीलचेयर पर पहुंचे,16 अप्रैल से तीन दिन का विशेष सत्र
नई दिल्ली,06 अप्रैल 2026। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार समेत 19 नए और दोबारा चुने गए राज्यसभा सदस्यों ने सोमवार को शपथ ली। शरद पवार व्हीलचेयर पर शपथ लेने के लिए संसद पहुंचे। शपथ लेने वालों में 5 महाराष्ट्र,3 ओडिशा,6 तमिलनाडु और 5 पश्चिम बंगाल के सदस्य है। राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन की मौजूदगी में सभी सदस्यों को शपथ दिलाई गई। 16 अप्रैल से तीन दिन का विशेष सत्र बुलाया गया है। दरअसल,10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटें 2 अप्रैल को खाली हुई थीं। इन सीटों के 26 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए थे, जबकि बाकी 11 सीटों पर 16 मार्च को वोटिंग हुई।
16 अप्रैल से राज्यसभा का विशेष सत्र : सांदसों के शपथ ग्रहण का आयोजन ऐसे समय हुआ, जब संसद का सत्र नहीं चल रहा है। हालांकि इस मौके पर उप सभापति हरिवंश और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू भी मौजूद थे। किरेन रिजिजू ने महिला आरक्षण संशोधन विधेयक को लेकर सभी दलों से साथ आने की अपील की। महिला आरक्षण संशोधन विधेयक को लेकर संसद का विशेष सत्र 16 अप्रैल से बुलाया जाएगा। 16,17 और 18 अप्रैल को सदन में महिला आरक्षण कानून में संशोधन से जुड़े अहम बिल पर चर्चा की जाएगी। वर्तमान में लोकसभा में 543 सीटें हैं। प्रस्तावित 50′ की बढ़ोतरी के साथ सीटों की संख्या बढ़कर 816 हो जाएगी,जिसमें से 273 (करीब एक तिहाई) सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। सरकार ने 2023 में संसद के विशेष सत्र के दौरान महिला आरक्षण विधेयक पेश किया था। उसी दौरान इस बिल को आधिकारिक रूप से ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ कहा गया।


Share

Check Also

नई दिल्ली@SpaceX IPO : 12 जून को लॉन्च होगा दुनिया का सबसे बड़ा IPO, इतिहास रचने को तैयार कंपनी; 4400 कर्मचारियों के करोड़पति बनने की उम्मीद

Share नई दिल्ली 12 जून 2026। दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलॉन मस्क (Elon Musk) …

Leave a Reply