मेरठ,05 अप्रैल 2026। जहां तलाक को आमतौर पर दुख, बदनामी और सामाजिक कलंक से जोड़ा जाता है, वहीं मेरठ में एक अनोखा और प्रेरणादायक नजारा देखने को मिला। एक रिटायर्ड जज ने अपनी बेटी के तलाक को हार नहीं,बल्कि नई आजादी और खुशी का जश्न मनाया। ढोल-नगाड़ों की गूंज, फूलों के हार और परिवारजनों की खुशी के साथ बेटी का घर वापसी का स्वागत किया गया। रिटायर्ड जज ज्ञानेंद्र शर्मा ने अपनी इकलौती बेटी प्रणिता शर्मा का स्वागत उसी सम्मान और गर्व के साथ किया, जिस तरह 2018 में उसकी विदाई की थी। परिवार के सदस्य काली टी-शर्ट पहने नजर आए, जिन पर लिखा था -I Love My Daughter। मिठाइयां बांटी गईं और पूरा माहौल उत्सव जैसा बन गया। मेरठ में शादी के 7 साल बाद प्रणिता शर्मा का मेजर गौरव अग्निहोत्री से तलाक हो गया। तलाक के बाद बेटी अपने घर आई तो ढोल-नगाड़े बजे। बेटी के साथ घरवाले नाचते हुए कोर्ट से घर तक आए। सबने एक जैसी टीशर्ट पहनी थी। जिस पर लिखा था- I Love My Daughter. प्रणिता की शादी 14 दिसंबर 2018 को एक आर्मी मेजर से हुई थी। शादी के शुरुआती दिनों से ही ससुराल में उनका व्यवहार कठोर था। समय के साथ मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक प्रताड़ना बढ़ती गई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur