Breaking News

नई दिल्ली@गूगल ने लॉन्च किया Gemma 4 अब स्मार्टफोन भी बनेंगे सुपर स्मार्ट,बिना इंटरनेट चलेगा AI

Share


नई दिल्ली,05 अप्रैल 2026। टेक दिग्गज गूगल ने अपना नया ओपन-सोर्स एआई मॉडल Gemma 4 लॉन्च कर दिया है। यह मॉडल डेटा सेंटर से लेकर स्मार्टफोन तक हर जगह इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि Gemma 4 छोटे साइज में भी बेहद पावरफुल परफॉर्मेंस देता है और बिना इंटरनेट के भी ऑफलाइन काम कर सकता है। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई और डीपमाइंड के प्रमुख डेमिस हसाबिस ने इसे डेवलपर्स के लिए गेम चेंजर बताया है। Gemma 4 को चार अलग-अलग साइज में पेश किया गया है। E2B और E4B छोटे मॉडल हैं, जो खासतौर पर स्मार्टफोन और 26B डिवाइस के लिए डिजाइन किए गए हैं। 26B Mixture of Experts मॉडल मिड-लेवल परफॉर्मेंस देता है, जबकि 31B Dense मॉडल सबसे पावरफुल वर्जन है। गूगल के अनुसार, 31B मॉडल ने कई बड़े एआई मॉडल्स को पीछे छोड़ दिया है, जबकि इसका साइज उनसे काफी छोटा है। इससे डेवलपर्स को अपने प्रोजेक्ट के हिसाब से सही मॉडल चुनने की आजादी मिलती है। Gemma 4 सिर्फ चैटबॉट नहीं, बल्कि एक एडवांस एआई प्लेटफॉर्म है। इसमें मल्टी-स्टेप रीजनिंग, मैथ्स और जटिल सवालों को बेहतर तरीके से समझने की क्षमता है। साथ ही इसमें एजेंटिक वर्कफ्लो सपोर्ट है।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply