Breaking News

नई दिल्ली@अंजली दमानिया ने किया बड़ा दावा,कहा…एकनाथ शिंदे ने 17 बार अशोक खरात से फोन पर की बात! महाराष्ट्र की सियासत में हड़कंप

Share

नई दिल्ली,05 अप्रैल 2026। महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर विवाद गहरा गया है। सामाजिक कार्यकर्ता अंजली दमानिया ने दावा किया है कि अशोक खरात और कई बड़े नेताओं के बीच लगातार संपर्क थे। उनके आरोपों के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। फोन कॉल,तस्वीरें और पुराने संबंध अब राजनीतिक बहस का केंद्र बन गए हैं।
एकनाथ शिंदे और अशोक खरात के बीच 17 बार बातचीत का दावा : अंजली दमानिया ने आरोप लगाया कि शिंदे सेना प्रमुख और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे तथा अशोक खरात के बीच अतीत में कम से कम 17 बार फोन पर बातचीत हुई थी। उन्होंने यह दावा एक मराठी न्यूज चैनल से बातचीत में किया। दमानिया के मुताबिक,उन्हें अशोक खरात के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप पर भेजे गए थे। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि ये कॉल किस अवधि में हुए, लेकिन उन्होंने कहा कि दोनों के बीच सबसे लंबी बातचीत 21 मिनट तक चली थी।
शिंदे सेना का जवाब,फोन पर बात करना अपराध नहीं : दमानिया के आरोपों पर शिंदे सेना की ओर से राज्य के मंत्री उदय सामंत ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति को फोन करना अपने आप में कोई अपराध नहीं है। उनका कहना था कि केवल कॉल रिकॉर्ड के आधार पर किसी की आपराधिक जिम्मेदारी तय नहीं की जा सकती। शिंदे खेमे ने साफ संकेत दिया कि विपक्ष इस मामले को राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रहा है।
रूपाली चाकणकर और खरात के बीच 177 कॉल्स का दावा : अंजली दमानिया ने अपने आरोपों में एनसीपी (अजित पवार गुट) की नेता रूपाली चाकणकर का भी नाम लिया। उनके मुताबिक, अशोक खरात ने अपनी पत्नी के बाद सबसे ज्यादा बातचीत रूपाली चाकणकर से की थी। दमानिया का दावा है कि दोनों के बीच कुल 177 बार फोन पर बातचीत हुई, जिनकी कुल अवधि 33,727 सेकंड थी।


Share

Check Also

नई दिल्ली@भारत के परमाणु जखीरे में बढ़ोतरी, पाकिस्तान में मची हलचल; सामने आया बड़ा बयान

Share नई दिल्ली 12 जून 2026। दक्षिण एशिया में रणनीतिक संतुलन और सैन्य ताकत को …

Leave a Reply