Breaking News

नई दिल्ली@टीएमसी के पापों का घड़ा भर चुका,चुनाव के बाद चुन-चुनकर हिसाब करेंगे : पीएम मोदी

Share


नई दिल्ली,05 अप्रैल 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में चुनावी सभा में कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार,घुसपैठ और महिलाओं के खिलाफ अत्याचार ने जनता को भय और असुरक्षा के माहौल में धकेल दिया है। पीएम मोदी ने कहा…टीएमसी के पापों का घड़ा भर चुका है और अब जनता बदलाव चाहती है। चुनाव के बाद भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी, चुन-चुनकर हिसाब लिया जाएगा और जनता का लूटा हुआ पैसा वापस कराया जाएगा। प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि टीएमसी शासन में लोकतंत्र कमजोर हुआ है और संवैधानिक संस्थाओं की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने संदेशखाली जैसी घटनाओं का जिक्र करते हुए महिलाओं की सुरक्षा को बड़ा मुद्दा बताया। तृणमूल के शासन काल में बंगाल की डेमोक्रेसी में भयंकर बदलाव आया है। इन घुसपैठियों को सीधा टीएमसी का समर्थन मिलता है। इसलिए भारत सरकार घुसपैठियों को पहचान कर उन्हें बाहर निकालने का काम कर रही है। दुनिया के बड़े-बड़े देश अपने देश घुसपैठियों को बाहर निकाल रहे है। लेकिन पश्चिम बंगाल में घुसपैठियों की बचाने की कोशिश होती है। इसलिए टीएमसी सरकार एसआईआर का विरोध करती है।
बंगाल में पीएम मोदी बोले… टीएमसी की सरकार बंगाल की पावन माटी पर हर रोज लोकतंत्र को लहुलुहान कर रही
यहां की निर्मम सरकार बंगाल की पावन माटी पर हर रोज लोकतंत्र को लहुलुहान कर रही है। ये निर्मम सरकार आपने आगे किसी संवेधानिक संस्था को कुछ भी नहीं समझती। आपने दो-तीन पहले ही देखा है,पूरे देश ने देखा है। देश के न्यायाधीशों को कैसे बंधक बनाकर रखा गया। सोचिए,ये कैसी सरकार है। यै कैसी व्यवस्था है, जहां जज भी सुरक्षित नहीं है। ये निर्मम सरकार का महाजंगल राज है। ये टीएमसी न्याय का शिकंजा कसता है तो संवैधानिक संस्थाओं का गला घोटने का काम करती है।
पीएम मोदी बोले…एक ओर टीएमसी
का करप्शन है,तो दूसरी भाजपा का भरोसा है…

टीएमसी के पापों का घड़ा अब भर चुका है। आज कूचबिहार में जो दिख रहा है वो आप सबका विश्वास है। इस बार बंगाल में एक और टीएमसी भय है,जिसका मुकाबला करने के लिए आपके पास भाजपा का भरोसा है। एक ओर टीएमसी के करप्शन का भय है तो दूसरी तरफ विकास को रफ्तार देने वाली भाजपा का भरोसा है। एक और टीएमसी के घुसपैठ कराने का भय है तो एक ओर घुसपैठियों को भगाने वाली भाजपा पर भरोसा है। एक ओर संदेशखाली जैसी बहनों की चीखें और बेटियों पर होता अत्याचार है,दूसरी ओर नारी शक्ति को सुरक्षा और सशक्तिकरण की मोदी की गारंटी है। एक ओर बढ़ती बेरोजगारी और पलायन का भय तो दूसरी ओर आत्मनिर्भर बंगाल का भरोसा है।
बंगाल शक्ति पूजा की धरती है…
नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारा बंगाल शक्ति पूजा की धरती है। यहां आई सभी बहनों-बेटियो को बंगाल की हर बेटी से कहूंगा बीजेपी आपके सम्मान और आपकी समृद्धि के लिए मैदान में है। बीजेपी आएगी तो महिला सशक्तिकरण का द्वार खोलेगी। इसीलिए बहनों-बेटियों की पहली चॉइस बीजेपी है। महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार ने 16-17-18 अप्रैल को संसद का विशेष सत्र रखा है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@ मल्लिकार्जुन खरगे का तीखा हमला

Share कहा… ‘क्या मोदी बंगाल के सीएम बनना चाहते हैं?’नई दिल्ली ,20 अप्रैल 2026 । …

Leave a Reply