Breaking News

अम्बिकापुर@सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का सफल आयोजन

Share

अम्बिकापुर,23 मार्च 2026 (घटती-घटना)। ग्राम पंचायत पण्डोनगर, जिला सूरजपुर में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) विशेष शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, राजमोहिनी देवी कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, अम्बिकापुर द्वारा अधिष्ठाता डॉ. एस. के. सिन्हा के मार्गदर्शन में दिनांक 17 मार्च 2026 से 23 मार्च 2026 तक आयोजित किया गया। शिविर के दौरान स्वयंसेवकों द्वारा ग्राम स्तर पर विभिन्न जनहितकारी एवं जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए गए। समापन दिवस पर शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, शिवराम हरि राजगुरु एवं सुखदेव थापर को श्रद्धांजलि अर्पित कर शहीद दिवस के रूप में कार्यक्रम मनाया गया। इसके साथ ही विश्व मौसम विज्ञान दिवस (23 मार्च) के अवसर पर विशेष आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के विशेषज्ञों द्वारा किसानों एवं ग्रामीणों को मौसम आधारित कृषि परामर्श, जलवायु परिवर्तन तथा मौसम पूर्वानुमान के महत्व के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

शिविर के दौरान स्वयंसेवकों द्वारा स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, जल संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता तथा ग्राम विकास से संबंधित विभिन्न गतिविधियाँ संचालित की गईं। साथ ही ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. के. एल. पैंकरा ने अपने उद्बोधन में कहा कि “राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं को समाज सेवा के माध्यम से जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देती है।” उन्होंने स्वयंसेवकों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें समाजहित में निरंतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम अधिकारी डॉ. डी. एस. महिपाल ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य युवाओं में सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का विकास करना है।

अंत में सभी उपस्थित जनों से अपील की गई कि वे जलवायु एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए मिलकर कार्य करें तथा एक बेहतर भविष्य के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच श्रीमती बसंतो पण्डो के अतिरिक्त श्री बुधराम पण्डो, डॉ राहुल आर्या, डॉ जहार सिंह, डॉ अखिलेश लकड़ा, डॉ आर्यमा भारती, डॉ शशि किरण मिंज, डॉ नैंसी, श्री यमलेश निषाद, कु. शिवानी मिश्रा आदि कर्मचारी- अधिकारी व सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा

Share सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का तालाप्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी …

Leave a Reply