जांजगीर,20 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में भ्रष्टाचार के विरुद्ध एंटी करप्शन ब्यूरो ने एक ही दिन में दो बड़ी कार्रवाइयां करते हुए चार सरकारी कर्मचारियों को रंगे हाथ दबोचा है। बिलासपुर एसीबी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाकर बिजली विभाग के तीन अधिकारियों और नगर पंचायत के एक लेखापाल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। इन कार्रवाइयों से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। पहली घटना जांजगीर स्थित छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड कार्यालय की है। शिकायतकर्ता प्रदीप यादव ग्राम खोखसा में फ्लाई ऐश ब्रिक्स का प्लांट लगाना चाहते थे, जिसके लिए उन्होंने ट्रांसफॉर्मर और मीटर लगाने का आवेदन दिया था। नियमानुसार डिमांड नोट जमा करने के बावजूद, बिजली विभाग के अधिकारी काम आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत की मांग कर रहे थे। परेशान होकर प्रदीप ने एसीबी बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराई, जिसका सत्यापन करने पर भ्रष्टाचार की पुष्टि हुई। डीएसपी अजितेश सिंह के नेतृत्व में एसीबी की टीम ने 20 मार्च को ट्रैप की योजना बनाई। योजना के अनुसार, शिकायतकर्ता रिश्वत की राशि लेकर कार्यालय पहुँचा।
उसने उप अभियंता राजेंद्र शुक्ला को 10 हजार रुपये दिए, जबकि सहायक अभियंता विजय नोर्गे के निर्देश पर शेष 25 हजार रुपये सहायक ग्रेड-1 देवेंद्र राठौर को सौंपे गए। जैसे ही पैसे का लेनदेन पूरा हुआ, पहले से घात लगाए बैठी एसीबी टीम ने तीनों को मौके पर ही दबोच लिया। इनके पास से रिश्वत की कुल 35 हजार रुपये की राशि बरामद की गई है। दूसरी कार्रवाई जांजगीर जिले के ही नवागढ़ नगर पंचायत में हुई। यहाँ एक ठेकेदार अब्दुल वहाब से उनके द्वारा किए गए निर्माण और मरम्मत कार्यों के भुगतान का चेक जारी करने के बदले कमीशन मांगा जा रहा था। उनकी फर्म का लगभग 2 लाख 3 हजार रुपये का बिल लंबित था।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur