Breaking News

अम्बिकापुर@आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं की बैठक में 21 सूत्रीय एजेंडे पर बनी रणनीति

Share


अधिकारों की लड़ाई एक मंच से लडऩे का निर्णय
अम्बिकापुर,15 मार्च 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा संभाग के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका संगठनों की बैठक रविवार को गांधी चौक स्थित दुर्गा शक्ति पीठ में आयोजित की गई। बैठक में संभाग के विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों ने एक मंच पर आकर एकजुटता का परिचय दिया और 21 सूत्रीय एजेंडे पर आगे की रणनीति तय की। बैठक में जशपुर,बलरामपुर, अंबिकापुर, सूरजपुर,मनेंद्रगढ़-चिरमिरी और कोरिया जिलों के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए। सभी ने माना कि अलग-अलग संगठनों के कारण उनकी मांगों को अब तक गंभीरता से नहीं लिया गया,इसलिए मतभेद भुलाकर एकजुट होकर संघर्ष करने का निर्णय लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए कविता यादव ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं कई तरह की चुनौतियों का सामना कर रही हैं। अधिकारियों द्वारा छोटे-छोटे मुद्दों पर दबाव और प्रताडऩा भी झेलनी पड़ती है। ऐसे में सभी को एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना होगा। वहीं पुष्पा श्रेजल ने कहा कि सरकार को कार्यकर्ता-सहायिकाओं की मांगों को गंभीरता से लेना चाहिए। उन्होंने विभाग द्वारा प्रदाय की जा रही गुणवत्ताविहीन साडिय़ों पर भी सवाल उठाते हुए ऐसी सामग्री का उठाव नहीं करने की बात कही। बैठक में सेवानिवृत्त होने वाली कार्यकर्ता-सहायिकाओं के लिए पेंशन व्यवस्था लागू करने और उनके सम्मान में कार्यक्रम आयोजित करने की मांग भी उठाई गई।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा

Share सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का तालाप्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी …

Leave a Reply