Breaking News

अम्बिकापुर@कांग्रेस की वर्चुअल बैठक,विधानसभा घेराव को सफल बनाने बनाई रणनीति

Share


पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कार्यकर्ताओं से रायपुर पहुंचने का किया आह्वान
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,15 मार्च 2026 (घटती-घटना)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर मनरेगा बचाव संग्राम और संगठन को वार्ड, पंचायत व बूथ स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से बलरामपुर जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों की वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। बैठक में छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव विशेष रूप से जुड़े और संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने 17 मार्च को रायपुर में आयोजित विधानसभा घेराव कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी से कम से कम दो वाहन तथा फ्रंटल संगठनों से प्रत्येक ब्लॉक स्तर से एक वाहन में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक एकता कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है और कार्यकर्ताओं को भाजपा की नीतियों के खिलाफ संघर्ष को मजबूत करना चाहिए। जिला प्रभारी के. शफी अहमद ने कहा कि मनरेगा बचाव संग्राम केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं बल्कि ग्रामीण गरीबों और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा का अभियान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस आंदोलन को जनसमर्थन दिलाने की अपील की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरिहर यादव ने कहा कि बलरामपुर जिले से रायपुर की दूरी अधिक होने के बावजूद कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होंगे। बैठक में पूर्व विधायक डॉ. प्रीतम राम,डॉ. अजय तिर्की, राजेन्द्र तिवारी, विजय पैकरा,अजय गुप्ता,राजीव सिंह, हरीश मिश्रा सहित कई पदाधिकारियों ने अपने सुझाव भी रखे।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा

Share सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का तालाप्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी …

Leave a Reply