Breaking News

अम्बिकापुर@चोरी का आरोपी व लैपटॉप खरीदने वाला युवक गिरफ्तार

Share

  • गांधीनगर पुलिस की कार्रवाई,2 आरोपी जेल भेजे गए

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,02 मार्च 2026 (घटती-घटना)। चोरी के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी के साथ चोरी का सामान खरीदने वाले युवक को भी गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। गांधीनगर थाना पुलिस ने बताया कि भगवानपुर खुर्द निवासी सुनंदन तिवारी ने 20 फरवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 19-20 फरवरी की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने उसके घर से नगदी, सोने का ब्रेसलेट,अंगूठी,चैन,लैपटॉप और मोबाइल चोरी कर लिया था। मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक चोरी का मोबाइल बेचने की फिराक में है। घेराबंदी कर पुलिस ने आनंद कुमार पन्ना (22) निवासी सुभाषनगर भगवानपुर को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने चोरी की वारदात कबूल की। आरोपी ने बताया कि सोने के जेवर एक अन्य साथी को बेचने के लिए दिए हैं, जो फरार है। उसने चोरी का लैपटॉप भगवानपुर एमजी रोड निवासी प्रियांशु तिवारी (21) को 1000 रुपए में बेचना स्वीकार किया।
पुलिस ने प्रियांशु को भी गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लैपटॉप और चार्जर बरामद किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर @ संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन

Share उदयपुर और लखनपुर में 8 से 14 जून तक चलेगा पारंपरिक शिल्प एवं कला …

Leave a Reply