-नगर संवाददाता-
सूरजपुर,11 मार्च 2022(घटती-घटना)।राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के दिशानिर्देशन एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में अध्यक्ष, जिला न्यायाधीश, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर श्री अशोक कुमार साहू एवं सचिव प्रेरणा आहिरे के द्वारा जिला न्यायालय सूरजपुर, तालुका न्यायालय प्रतापपुर एवं कुटुम्ब न्यायालय सूरजपुर साथ ही जिले के समस्त राजस्व न्यायालयों में हाईब्रीड नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया किया गया है। आज के हाईब्रीड़ नेशनल लोक अदालत में वर्चुअल एवं फिजिकल दोनों ही माध्यम से प्रकरणों की सुनवाई की जायेगी। लोक अदालत में न्यायालय में लंबित राजीनामा, योग्य आपराधिक प्रकरण, मोटर दुर्घटना दावा, परिवारिक विवाद व अन्य राजीनामा योग्य राजस्व प्रकरणों तथा बैंक ऋण, विद्युत, जल के बकाया देयकों का प्रीलिटिगेशन प्रकरणों को नेशनल लोक अदालत में सुनवाई हेतु रखे जाएंगे। राजस्व विभाग मामले राजस्व न्यायालयों में ही सुनवाई हेतु रखे जाएंगे। लोक अदालत एक ऐसा मंच है. जहा न्यायालयों में लंबित वाद-विवाद, मुकदमे या प्री-लिटिगेशन चरण के मामलों का सौहार्दपूर्ण तरीके से निपटारा किया जाता है। लोक अदालत विवादों के निपटारे का वैकल्पिक माध्यम है, जहां श्रम, धन की बचत होने के साथ ही त्वरित न्याय प्राप्त होता है। लोक अदालत में लोगों के मध्य आपसी विवाद हमेशा के लिए समाप्त होने के साथ आपसी बैर की भावना हमेशा के लिए समाप्त हो जाता है, लोक अदालत में पारित आदेश, अवार्ड अंतिम होता है व इसके विरूद्ध कोई अपील नहीं होती। लोक अदालत आयोजन का उद्देश्य यह सुनिश्रित करना है कि देश का कोई भी नागरिक आर्थिक या किसी अन्य अक्षमता के कारण न्याय पाने से वंचित न रहे साथ ही न्यायालय में बढ़ते मामलों की संख्या को कम किया जा सके।
जिले वासियों से अपील है कि आज के नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक लोग उपस्थित होकर अपने मामले को आपसी समझौते के आधार पर हमेशा के लिए समाप्त करने के लिए वर्चुअल एवं फिजिकल दोनों ही माध्यम उपस्थित होवें। वर्चुअल मोड पर उपस्थित होने के लिए जिला न्यायालय सूरजपुर वेबसाईट में जाकर संबंधित कोर्ट के आगे दिये लिंक पर क्लीक कर वर्चुअल मोड़ पर जुड़ा जा सकता है।
Check Also
सूरजपुर/भैयाथान@ मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में वैकल्पिक व्यवस्था भी खत्म,ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Share 10 दिन का अल्टीमेटम—रपटा मरम्मत,स्थायी पुल और 15 दिन में ध्वस्त निर्माण की जांच …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur