बजट बेहाल कांग्रेस मालामाल
मनेंद्रगढ़10 मार्च 2022 (घटती घटना)।आज छत्तीसगढ़ सरकार ने अपना बजट पेश किया जिस बजट में ना तो युवाओं को बेरोजगारी भत्ता की बात की गई नाही युवाओं की नई नौकरियों के लिए कोई प्रस्ताव रहा इस बजट में सिर्फ व सिर्फ देखने को मिला कि सरकार कांग्रेस के नेताओं को मालामाल करने की कोशिश कर रही है जहां एक ओर सरकार अपने किए हुए वादे बेरोजगारी भत्ता नहीं दे पा रही है वहीं दूसरी ओर सरकार मुख्यमंत्री आवास के लिए कई सौ करोड़ों की सौगात दे रही है इससे यह साबित होता है कि यह सरकार पूरी तरह से विफल हो चुकी है और सरकार अपने निकम्मे पन को छुपाने के लिए कुछ भी झूठे प्रचार करने के लिए तैयार है जहां एक ओर सरकार अपने बड़े-बड़े हुडिंग में 465000 से अधिक नौकरियों का दाब कर रही है वही पेपरों में 20000 की भी नौकरी का पूरा हिसाब नहीं दे पा रही है
Check Also
बैकुंठपुर@आरटीआई के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण
Share जन सूचना अधिकारियों के कार्य-दायित्व,समय-सीमा और अपील प्रक्रिया की दी गई जानकारी -संवाददाता-बैकुंठपुर,22 सितम्बर …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur