रायगढ़,13 फरवरी 2026। जिले में अवैध कोयला उत्खनन के खिलाफ प्रशासन की सख्ती लगातार जारी है। इसी क्रम में खनिज एवं वन विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए समरसुता नाला के किनारे दबिश देकर लगभग 60 टन अवैध रूप से उत्खनित कोयला तथा एक चैन माउंटेड मशीन जब्त की है। यह कार्रवाई जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में पुलिस बल और ग्रामीणों की उपस्थिति में संपन्न हुई, जिससे क्षेत्र में अवैध खनन गतिविधियों में संलिप्त तत्वों में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, रायगढ़ जिले के समरसुता नाला क्षेत्र में अवैध कोयला उत्खनन की सूचना खनिज एवं वन विभाग को प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही विभागीय अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए संयुक्त टीम का गठन किया और त्वरित छापामार कार्रवाई की योजना बनाई। टीम ने निर्धारित स्थल पर पहुंचकर जांच की, जहां अवैध रूप से कोयला उत्खनन किए जाने के स्पष्ट प्रमाण मिले। मौके पर बड़ी मात्रा में कोयला संचित पाया गया, जिसे विधिवत जब्त कर लिया गया। वन मंडलाधिकारी धरमजयगढ़ ने बताया कि 2 फरवरी 2026 को प्राप्त सूचना के आधार पर खनिज विभाग, वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने समरसुता नाला क्षेत्र में छापामार कार्रवाई की। जांच के दौरान पाया गया कि संबंधित स्थल पर बिना वैध अनुमति के कोयला उत्खनन किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान टीम ने एक चैन माउंटेड मशीन जब्त की।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur