Breaking News

जांजगीर-चांपा@शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा..

Share


आकाश झूला टूटने से 6 लोग गिरे,2 युवतियों की हालत नाजुक,महिला समेत 3 अन्य घायल

जांजगीर-चांपा,10 फरवरी 2026। शिवरीनारायण मेला में आज बड़ा हादसा हो गया। मेले में लगे आकाश झूले के अचानक टूट जाने से झूले पर सवार 6 लोग नीचे गिर पड़े,जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में 2 युवतियां और 1 महिला जमीन पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गईं,जबकि 3 अन्य लोगों को भी चोटें आई है। गंभीर रूप से घायल दोनों युवतियों की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद लोगों और प्रशासन की मदद से एंबुलेंस बुलाकर सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार,घायल युवतियां मलदा गांव की रहने वाली हैं,जो मेला घूमने शिवरीनारायण आई थी। घायलों की पहचान चंद्रकांता कश्यप और भूमिका कश्यप के रूप में हुई है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

Share करम्हा गांव की घटना, पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज-संवाददाता-अम्बिकापुर,03 अगस्त 2026 …

Leave a Reply