Breaking News

जांजगीर-चांपा@ट्रांसफार्मर और कॉपर चोर गिरोह का भंडाफोड़,6 आरोपी गिरफ्तार

Share


जांजगीर-चांपा,07 फरवरी 2026। जांजगीर-चांपा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए ट्रांसफार्मर, कॉपर एवं एल्युमिनियम केबल चोरी करने वाले संगठित अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो चोरी के माल के परिवहन के लिए बोलेरो वाहन को एम्बुलेंस का रूप देकर पुलिस व आम जनता को भ्रमित करते थे। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में चोरी की गई सामग्री व वाहन बरामद किए गए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 17,30,000 आँकी गई है। थाना शिवरीनारायण क्षेत्र में विद्युत ट्रांसफार्मरों से लगातार हो रही कॉपर चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई।13-14 जनवरी 2026 को रोड दुरपा के पास स्थित पुराने ट्रांसफार्मर से लगभग 230 किलो कॉपर चोरी की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इसके बाद 22 जनवरी 2026 को लोहर्सी क्षेत्र से लगभग 200 किलो कॉपर वायर चोरी की शिकायत सामने आई।


Share

Check Also

रायपुर@डीपीआई का आदेश : जिस स्कूल के लिए जारी हुआ पोस्टिंग आदेश,वहीं करनी होगी जॉइनिंग,सभी अभ्यावेदन खारिज

Share रायपुर,27 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण को लेकर डीपीआई ने कड़ा आदेश …

Leave a Reply