Breaking News

जांजगीर@एंटी करप्शन ब्यूरो एक्शन मोड में

Share


नायब तहसीलदार और पटवारी की गिरफ्तारी से राजस्व विभाग में हड़कंप
जांजगीर,04 फरवरी 2026। जिले के पामगढ़ तहसील कार्यालय में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने नायब तहसीलदार और एक पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया गया। जानकारी के अनुसार,आरोपियों ने चोरभट्ठी गांव के धान खरीदी प्रभारी से काम के एवज में रिश्वत की मांग की थी। पीडि़त ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरोसे की, जिसके बाद सत्यापन कराया गया। शिकायत सही पाए जाने परएंटी करप्शन ब्यूरोने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान पामगढ़ तहसील कार्यालय में नायब तहसीलदार और पटवारी को रिश्वत की रकम स्वीकार करते हुए पकड़ा गया। एंटी करप्शन ब्यूरोकी टीम ने मौके से रिश्वत की राशि बरामद कर दोनों को हिरासत में ले लिया। एंटी करप्शन ब्यूरो अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। इस कार्रवाई से तहसील कार्यालय और जिले में हड़कंप मच गया है।


Share

Check Also

रायपुर@डीपीआई का आदेश : जिस स्कूल के लिए जारी हुआ पोस्टिंग आदेश,वहीं करनी होगी जॉइनिंग,सभी अभ्यावेदन खारिज

Share रायपुर,27 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण को लेकर डीपीआई ने कड़ा आदेश …

Leave a Reply