Breaking News

सूरजपुर@भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नूतन विश्वास ने घोषित की जंबो कार्यकारिणी

Share

,कई नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी
सूरजपुर,03 फरवरी 2026(घटती-घटना)।
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा में संगठन विस्तार करते हुए जिला अध्यक्ष नूतन विश्वास ने नई जंबो कार्यकारिणी की घोषणा की है। यह घोषणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय के मार्गदर्शन में तथा प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा विवाह अवस्थी के निर्देशानुसार की गई। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी की सहमति और भटगांव विधायक एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की विशेष उपस्थिति रही, नई कार्यकारिणी में जिला स्तर से लेकर मंडल स्तर तक कई पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है, संगठन को मजबूत करने और महिला नेतृत्व को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से अनुभवी और नए चेहरों को शामिल किया गया है।
संगठन को मजबूत करने पर जोर
जिला अध्यक्ष नूतन विश्वास ने कहा कि नई कार्यकारिणी के गठन का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई टीम पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगी,नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया और पदाधिकारियों ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
जिला पदाधिकारियों की घोषणा
घोषित कार्यकारिणी में देवती साहू और नेहा तिवारी को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। निवर्तमान जिला महामंत्री बिना गुप्ता को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। इनके साथ किरण केराम,किरण साहू और सीता पैकरा को भी जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है,जिला कोषाध्यक्ष का दायित्व मीना सिंह को दिया गया है,जबकि जिला मंत्री के रूप में पदमा जायसवाल,अंजू सिंह,इंदू सिंह,अनुराधा विश्वकर्मा और राधा सिंह को जिम्मेदारी मिली है।
मीडिया,कार्यालय और सोशल मीडिया टीम
जिला मीडिया प्रभारी के रूप में आशा मिश्रा को नियुक्त किया गया है, वहीं सह मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सुमन अग्रवाल को दी गई है। सीमा सिंह टेकाम को जिला कार्यालय मंत्री और शकुंतला देवांगन को सह जिला कार्यालय मंत्री बनाया गया है,सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में नंद कुमारी राजवाड़े और जिला आईटी सेल संयोजक के रूप में सपना तायल को जिम्मेदारी दी गई है।
जिला कार्यसमिति में कई चेहरों को जगह
नई जिला कार्यसमिति में जेमा प्रधान,देवमुनिया साहू,कौशल्या सिंह, सीमा जायसवाल,पूजा सिंह,कान्ता सिंह,लुनावती राजवाड़े,पुष्पलता शर्मा,हीरा सिंह,अनीता सिंह,किरण सोनी,बेबी बंछोर,पूनम देव गुप्ता,तुलसी चौधरी, सपना विश्वास,सुमित्रा सिंह,अंजू रजक,शांति कुजूर,करुणा सिकदार सहित अनेक महिला कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है।
मंडल अध्यक्ष और महामंत्री भी घोषित
मंडल स्तर पर भी संगठन विस्तार करते हुए प्रेमनगर,रामानुजनगर, देवनगर, सूरजपुर ग्रामीण,सूरजपुर शहर,विश्रामपुर,शिवनंदनपुर,लटोरी,भटगांव, भैयाथान,ओड़गी, बिहारपुर,जरही,प्रतापपुर और गोविंदपुर सहित विभिन्न मंडलों में अध्यक्ष और महामंत्रियों की नियुक्ति की गई है,प्रेमनगर मंडल अध्यक्ष पुनिया राजवाड़े,रामानुजनगर मंडल अध्यक्ष प्राणपति सिंह,सूरजपुर शहर मंडल अध्यक्ष रोशनी सोनी,भटगांव मंडल अध्यक्ष पूनम तिवारी सहित कई नेताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।


Share

Check Also

रायपुर@डीपीआई का आदेश : जिस स्कूल के लिए जारी हुआ पोस्टिंग आदेश,वहीं करनी होगी जॉइनिंग,सभी अभ्यावेदन खारिज

Share रायपुर,27 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण को लेकर डीपीआई ने कड़ा आदेश …

Leave a Reply