Breaking News

कोरबा@व्यापारिक रंजिश और चुनावी हार के चलते की गई निर्मम हत्या के 05 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share


कोरबा,24 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)।
कोरबा जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता और जनपद सदस्य अक्षय गर्ग की बीते दिनों धारदार हथियार मारकर जघन्य हत्या कर देने के मामले को सुलझाते हुए पुलिस ने एक नाबालिक सहित चार आरोपियों को किया गिरेफ्तार। आईजी डॉ. संजीव शुक्ला के प्रवास और घटनास्थल का अवलोकन उपरांत उनके मार्गदर्शन में जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने कटघोरा थाना के अधीन जटगा पुलिस सहायता केंद्र में कैंप लगाकर विभिन्न बिंदुओं पर मामले की पड़ताल शुरू की थी जिनका परिणाम उनके गिरफ्तारी से हुआ ख़त्म । बताया जा रहा हैं की पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में विशेष टीम को काफी अहम जानकारियां और सुराग हाथ लगे थे, जिससे आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ा जा सका। जानकारी के अनुसार कुल 5 लोगों की संलिप्तता थी, जिंन्होने व्यापारिक रंजिश एवं चुनाव मे हार का बदला लेने, इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। पुलिस ने 05 आरोपियों को उक्त मामले मे किया गिरफ्तार। पुलिस ने वारदात में जिस वाहन का और औजार का उपयोग किया गया था,उसे भी बरामद कर लिया है ।


Share

Check Also

रायपुर@ रायपुर में 14.555 किलो गांजा जब्त,4 गिरफ्तार

Share पान मसाला की पैकिंग और टेप में छिपाकर रखी थी गांजे की खेपरायपुर,23 सितम्बर …

Leave a Reply