Breaking News

कोरबा@भाजपा नेता अक्षय गर्ग का नकाबपोशों ने की दिनदहाड़े हत्या

Share

-संवाददाता-
कोरबा,23 दिसंबर 2025 (घटती-घटना)। कोरबा जिले के कटघोरा तहसील अंतर्गत कारखाना मोहल्ला निवासी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और जनपद सदस्य,ठेकेदार,पूर्व जनपद उपाध्यक्ष अक्षय गर्ग पर जानलेवा हमला नकाबपोशों के द्वारा आज सुबह किया गया। इस जानलेवा हमले में हुए गंभीर घायल अक्षय गर्ग की अस्पताल ले जाते वक्त मृत्यु हो गई।
जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9-10 बजे के मध्य अक्षय गर्ग ग्राम केशलपुर अपनी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत सड़क निर्माण की साइट पर थे,तभी एक काले रंग की कार में सवार होकर पहुंचे नकाबपोश लोगों ने उन पर ताबड़तोड़ हमला धारदार हथियारों से कर दिया। उनके हाथ,सिर,गर्दन,पेट,पीठ व शरीर के अन्य हिस्सों में काफी गहरे जख्म आए। जिसपर उन्हें गंभीर हालत में उपचार हेतु स्थानीय कटघोरा चिकित्सालय लाया जा रहा था, किन्तु उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। चिकित्सालय में चिकित्सक ने परीक्षण उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही कटघोरा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी दलबल के साथ घटनास्थल पहुंच उक्त मामले पर जांच सुरु कर दी,वहीँ जिला पुलिस अधीक्षक के साथ बिलासपुर संभाग के आई.जी. भी घटनास्थल पर पहुंचे। हत्या किन कारणों से की गई एवं अपराधी कहाँ से आए थे इसकी खोजबीन पुलिस ने सुरु कर दी है,जल्द अपराधी पकडे जाने की बात कही गई है।


Share

Check Also

रायपुर@डीपीआई का आदेश : जिस स्कूल के लिए जारी हुआ पोस्टिंग आदेश,वहीं करनी होगी जॉइनिंग,सभी अभ्यावेदन खारिज

Share रायपुर,27 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण को लेकर डीपीआई ने कड़ा आदेश …

Leave a Reply