Breaking News

सूरजपुर@ सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश के लिए सड़क सुरक्षा कार्यक्रम सक्रिय

Share

सूरजपुर,20 दिसम्बर 2025(घटती-घटना)। बिना वैध ड्रायविंग लाइसेंस के वाहन चालन न केवल सड़क दुर्घटनाओं का कारण बन रहा है,बल्कि दुर्घटना की स्थिति में पीडि़त परिवार को बीमा/क्लेम से भी वंचित होना पड़ता है। जिले में बढ़ती अप्रत्याशित सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से शासन स्तर पर विभिन्न सड़क सुरक्षा कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं, इन उपायों का उद्देश्य सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना, नियमों का स्वैच्छिक पालन सुनिश्चित करना और अंततः सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है। शासन का मानना है कि प्रशासन, वाहन विक्रेता और वाहन चालक—तीनों की साझी जिम्मेदारी से ही सड़क सुरक्षा का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
वाहन विक्रेताओं की नैतिक जिम्मेदारी…
शासन ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि वाहन विक्रेताओं की भी नैतिक जिम्मेदारी है,विक्रेताओं को यह सुनिश्चित करना होगा कि वाहन क्रेता के पास वैध ड्रायविंग लाइसेंस हो,वह यातायात नियमों और ट्रैफिक चिन्हों की बारीकियों से परिचित हो हेल्मेट पहनकर ही दोपहिया वाहन चलाने की आदत डाली जाए।
प्रचार-प्रसार के निर्देश : यातायात विभाग द्वारा निर्देशित किया गया है कि वाहन विक्रेता अपने संस्थानों में पोस्टर, बैनर, पाम्पलेट, वीडियो क्लिप्स के माध्यम से यातायात नियमों और ट्रैफिक चिन्हों की जानकारी दें। साथ ही, हेल्मेट और ड्रायविंग लाइसेंस के बिना वाहन क्रय को हतोत्साहित करें और नियमों के पालन के लिए ग्राहकों को प्रेरित व प्रोत्साहित करें।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@दवाओं की उपलब्धता पर भी उठे सवाल

Share अम्बिकापुर,18 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा औषधि विक्रेता संघ ने जिले में दवाओं की सीमित …

Leave a Reply