Breaking News
filter: 0; jpegRotation: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0;

अम्बिकापुर@सद्गुरू कबीर संत समागम द्वारा निकाली गई शोभायात्रा

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,13 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)।

केडीवी मिशन कबीरपंथी समाज सरगुजा द्वारा शहर के पीजी कॉलेज मैदान में शनिवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें समाज के वंशाचार्य बलौदाबाजार कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा से पंथ उदितमुनि नाम साहब शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 8 बजे गुरु महिमा पाठ से किया गया। सुबह 9 बजे महंत राजूदास साहेब द्वारा भजन सत्संग किया गया। वहीं घड़ी चौक के पास से शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान कलश यात्रा भी निकाला गया। लोग सफेद और लाल परिधान में नजर आए। वहीं हाथ में सफेद झंडे लिए लोगों ने शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा कार्यक्रम स्थल पीजी कॉलेज मैदन पहुंची। यहां समाज के वंशाचार्य उदितमुç नाम साबह ने कार्यक्रम को संबोधित किया।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल

Share दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न,विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां-संवाददाता-सूरजपुर,24 …

Leave a Reply