Breaking News

अंबिकापुर@डीजल चोरी की घटना में एक आरोपी गिरफ्तार

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,13 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)।

भिलाई से अंबिकापुर आने वाला एक अशोक लीलैंड ट्रक रिंग रोड में खड़ा था,जहां रात करीब 3 बजे कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने ट्रक की डीजल टंकी से डीजल निकालने का प्रयास किया। प्रार्थी अवधेश कुमार सिंह ने मना किया तो आरोपियों ने चाकू और गुप्ती से उन पर हमला कर दिया और डीजल बर्तनों में भरकर ले गए। इसके बाद, प्रार्थी ने 11 नवंबर को थाना कोतवाली अंबिकापुर में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान हीरालाल लोनी,रोहित लोनी, ध्रुव लोनी और बसंत लोनी के रूप में हुई। पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली कि आरोपी सफेद रंग की गाड़ी में अंबिकापुर से बिलासपुर जा रहे हैं,जिसके बाद पुलिस ने रतनपुर में एक आरोपी रितेश तिवारी को पकड़ लिया। रितेश तिवारी ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार किया और उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त गाड़ी, 200 लीटर डीजल और पाइप बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ कई अन्य थानों में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी को 13 दिसंबर को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस मामले में पुलिस टीम की अहम भूमिका रही, जिसमें कोतवाली अंबिकापुर और साइबर सेल की संयुक्त टीम शामिल थी।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply