-संवाददाता-
अम्बिकापुर,13 दिसम्बर 2025
(घटती-घटना)।
जनजाति गौरव समाज छ.ग.का प्रांतीय बैठक सरगुजा अम्बिकापुर में संरक्षक माननीय श्री प्रेम शंकर सिदार जी के मुख्य आतिथ्य एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री एम.डी.ठाकुर के अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक के मुख्य अतिथि व प्रांतीय अधिकारीयों के द्वारा दीप प्रज्वलन व भारत माता,जनजाति महापुरुषों के छायाचित्र का पूजन से प्रारंभ हुआ। बैठक संगठन के संरक्षक श्री सिदार ने कार्य की समीक्षा व कार्यकर्ता गत पांच वर्षों की अनुभव प्राप्त कर जनजातियों का देश के लिए बलिदान,क्रांतिकारी प्रेरणा का किरण जनजाति समाज से शंखनाद, तिलका मांझी,टांटेया भील,शंकरशाह,सिद्धू-कांन्हू-चांद-भैरव,वीर बुधू भगत का लरका आंदोलन -कोल विद्रोह जैसे घटनाओं का उल्लेख करते हुए जनजाति समाज का आध्यात्मिक विरासत पर विचार साझा किये। आगामी कार्ययोजना में शिक्षा,स्वास्थ्य,स्वालंबन,व्यसनमुक्ति और श्रद्धाजागण के दिशा में कार्य करने के लिए बल दिये प्रदेश अध्यक्ष मान. एम. डी. ठाकुर ने संभाग,जिला और ब्लॉक में एक मजबूत संगठन बनाने का आह्वान करते हुए पुनर्गठन की दृष्टि से संभागीय अध्यक्ष श्री परमेश्वर सिंह, कोषाध्यक्ष-श्री संजय सिंह, सचिव-श्री सहदेव भगत की घोषणा कीद्यप्रदेश महामंत्री मा.रामलखन सिंह पैकरा ने जनजाति गौरव समाज की स्थापना का उद्देश्य प्रस्तावना व भूमिका रखी। युवा प्रभाग के प्रदेश अध्यक्ष श्री इंदर भगत ने देव दर्शन,वनसंचार की सूचना के साथ बैठक को संबोधित किया। बैठक में कोरिया विभाग के माननीय संघ चालक श्री प्रणव चक्रवर्ती का भी सानिध्य प्राप्त हुआ इस अवसर पर प्रवासी भारतीय ( ठ्ठ ह्म् द्ब) श्री चंद्रकांत पटेल ने बैठक को संबोधित कर जनजाति गौरव समाज को 2,51000/-(दो लाख एक्यावन हजार रुपए) का सहयोग राशि प्रदान किया। संभागीय अध्यक्ष जी ने जिला, ब्लाक में संगठन को मजबूत करने के लिए तिथि निर्धारण अन्न/धन संग्रह व कार्यशाला की भी तिथि तय किया है द्य सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए बैठक का समापन किये बैठक में प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री बंसीधर उरांव,संभागीय उपाध्यक्ष उमाशंकर भगत, तेजबल नाग,श्री शिवनारायण सिंह जिलाध्यक्ष श्री बिहारी उरांव,श्री रघुवीर भगत श्री दिनेश सिंह,श्री संतोष सिंह, श्री रामप्रताप मरावी,श्री उपेंद्र उरकेरा, रामलखन सिंह,श्री संत सिंह,श्री रज्जू राम, श्री अंकित तिर्की,महिला प्रभाग के जिलाध्यक्ष श्रीमती शशिकला भगत,जयंती भगत,पुष्पा सिंहजी,रेणुका सिंह,अमवती नेताम,धरम सिंह,बुधना राम,सहित संभाग, जिला, ब्लॉक के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur