Breaking News

हांगकांग@7 बहुमंजिला इमारतों में लगी भीषण आग, 44 की मौत, 300 से ज्यादा लोग लापता,

Share

हांगकांग, 27 नवम्बर 2025। हांगकांग के ताई पो उपनगरीय इलाके में बुधवार दोपहर हुए भीषण अग्निकांड ने भारी तबाही मचा दी। कई घंटों तक धधकती आग ने कम से कम 44 लोगों की जान ले ली, जबकि 300 से अधिक लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। आग की शुरुआत एक इमारत से हुई थी, लेकिन देखते ही देखते यह सात बहुमंजिला इमारतों में फैल गई, जिससे हालात और गंभीर हो गए।

फायर सर्विसेज डिपार्टमेंट (एफएसडी) के अनुसार, उन्हें दोपहर 2:51 बजे आग लगने की सूचना मिली। आग इतनी भयावह थी कि इसकी लपटें कई किलोमीटर दूर तक दिखाई देती रहीं। बचाव दल ने अब तक 900 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, जबकि बड़ी संख्या में लोगों को अस्थायी शिविरों में भेजा गया है।

 फिलहाल आग बुझाने का अभियान जारी है। मौके पर 140 से अधिक फायर ट्रक, 60 एंबुलेंस और सैकड़ों फायरफाइटर्स तैनात हैं। विभाग ने बताया कि आग को धीरे-धीरे नियंत्रण में किया जा रहा है, हालांकि कई जगहों पर धुआं और चिंगारियां अभी भी उठ रहीं हैं। हादसे में एक फायरमैन की भी मौत हुई है।


Share

Check Also

मैड्रिड@ स्पेन में हाई स्पीड ट्रेनें टकराईं,64 की मौत

Share कई डिब्बे मलबे में बदले,इन ट्रेनों की एवरेज स्पीड 200किमी/घंटे से ज्यादामैड्रिड,28 अक्टूबर 2026 …

Leave a Reply