Breaking News

जांजगीर-चांपा@छग निवासी लोको पायलट टंकेश महंत को मिलेगा भारत सेवा रत्न अवॉर्ड

Share


जांजगीर-चांपा,25 नवम्बर 2025। जिले के सारागांव थाना अंतर्गत ग्राम कमरीद निवासी डॉ. टंकेश कुमार महंत को जयपुर, राजस्थान में ‘भारत सेवा रत्न 2026’ से सम्मानित किया जाएगा। नारायण दास और जीवन बाई के पुत्र डॉ. महंत को यह सम्मान 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदान किया जाएगा। उन्हें यह सम्मान वर्ष 2013 से निःशुल्क शिक्षा, समाज सेवा, बालिका शिक्षा उत्थान, समाज में स्वरोजगार स्थापना और रक्त व्यवस्था जैसे कार्यों में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया जा रहा है। उनकी सोच, नेतृत्व क्षमता और समाज उपयोगी सकारात्मक कार्यों को देखते हुए राष्ट्रीय जूरी ने उन्हें सम्मानित करने का निर्णय लिया है। इससे पहले भी डॉ. महंत को कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। इनमें राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार, प्रधानमंत्री संग्रहालय (दिल्ली) में विश्व संस्कृति और पर्यावरण संगठन दिल्ली द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि, सावित्रीबाई फुले सम्मान, स्वामी विवेकानंद सम्मान, राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान (कलकत्ता) और शिक्षा शिरोमणि अवॉर्ड 2025 (मुंबई) शामिल हैं। डॉ. टंकेश कुमार महंत वर्ष 2013 से कोरबा स्टेशन में लोको पायलट के रूप में कार्यरत हैं। वर्ष 2015 से उन्होंने कोरबा में ‘मंजिल गुरुकुल निःशुल्क शिक्षण संस्थान’ की स्थापना की है। इस संस्थान के माध्यम से वे रेलवे परिवार और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी निस्वार्थ भाव से करवाते हैं।


Share

Check Also

रायपुर@डीपीआई का आदेश : जिस स्कूल के लिए जारी हुआ पोस्टिंग आदेश,वहीं करनी होगी जॉइनिंग,सभी अभ्यावेदन खारिज

Share रायपुर,27 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण को लेकर डीपीआई ने कड़ा आदेश …

Leave a Reply