फारेस्ट चौक, धुम्माडांड सहित मुख्य मार्गों पर गड्ढे ही गड्ढे, मरम्मत की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
सोनहत,11 नवंबर 2025 (घटती-घटना)। सोनहत में बुनियादी सड़क व्यवस्था की खराब हालत के खिलाफ युवा कांग्रेस खुलकर सामने आ गई है। युथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश चंद्र साहू और वीरेंद्र साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सोनहत को ज्ञापन सौंपकर तत्काल सड़क मरम्मत की मांग की, युवाओं ने कहा कि सोनहत फारेस्ट चौक से एसडीएम कार्यालय तक जाने वाली सड़क इस कदर जर्जर हो चुकी है कि रोजाना आने-जाने वाले लोगों को खतरे की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि गड्ढे कम और सड़क ज्यादा ढूंढनी पड़ती है।
धुम्माडांड और स्कूल के रास्ते की स्थिति बदत्तर
युवा कांग्रेस ने बताया कि…भारत इंग्लिश मीडियम स्कूल से प्राथमिक शाला धुम्माडांड मार्ग सोनहत से केशगवां–बेलिया संपर्क मार्ग इनकी हालत सबसे खराब है,इन्हीं रास्तों से रोज़ सैकड़ों बच्चे स्कूल आते-जाते हैं, और अक्सर दुर्घटनाएं भी होती रही हैं।
मजार चौक से हाउसिंग बोर्ड तक की सड़क टूटी
ज्ञापन में यह भी कहा गया कि: मजार चौक, जनपद पंचायत हटमेंट कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड रोड, तहसील कार्यालय, कोलपारा मार्ग दोनों मार्गों में डामर और गिट्टी पूरी तरह उखड़ चुके हैं, सड़क जगह-जगह खड्डों में तब्दील हो चुकी है।
नवीन महाविद्यालय तक जाने वाला मार्ग भी परेशानी का कारण
भारत स्कूल से नवीन महाविद्यालय और हसदो नदी तट तक जाने वाली सड़क भी पूरी तरह खराब हो चुकी है। इसी मार्ग से छात्र,ग्रामीण,मरीजों सहित रोजमर्रा के लोग आते-जाते हैं, लेकिन मरम्मत के कोई संकेत नहीं दिख रहे।
युवाओं की मांग…
युवा कांग्रेस ने प्रशासन से स्पष्ट कहा यह समस्या अब असहनीय है, सड़कें तुरंत ठीक की जाए, वरना आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा, ज्ञापन सौंपने के दौरान कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष वीरेंद्र साहू सहित युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur