Breaking News

रायगढ़@ सूअरों से खेतों को बचाने किसानों ने बिछाया बिजली प्रवाहित तार,चपेट में आने से कृषि अधिकारी की हुई दर्दनाक मौत

Share


रायगढ़,14 अक्टूबर 2025। जिले में हुई एक घटना के चलते कृषि महकमे में शोक व्याप्त है। लैलूंगा थाना क्षेत्र के भेलवाटोली गांव में खेत में बिछाए गए करेंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से कृषि विस्तार अधिकारी लाल कुमार साहू की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि किसान जंगली सूअरों से फसल की रक्षा के लिए खेत के चारों ओर बिजली के तार बिछाए हुए थे। उसी दौरान अपने खेत में कृषि कार्य करने पहुंचे अधिकारी की करंट लगने से मौके पर ही मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक अधिकारी गुडूबहाल बहमा में कृषि विस्तार अधिकारी के रूप में पदस्थ थे। मंगलवार की सुबह वे अपने खेत में कृषि कार्य देखने गए थे। खेत में प्रवेश करते ही उन्हें करेंट का तेज झटका लगा, जिससे वे बेहोश होकर गिर पड़े।


Share

Check Also

सूरजपुर@ विश्व रक्तदाता दिवस : कलेक्टर ने किया रक्तदान 29 बार रक्तदान कर मिसाल बने महेश कुमार दोहरे

Share जिला अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित,जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा-संवाददाता-सूरजपुर,14 जून …

Leave a Reply