Breaking News

सीपत@अवैध उगाही के भय से एनटीपीसी कर्मचारी ने खाया जहर

Share


एसएसपी ने एएसआई और कांस्टेबल को किया निलंबित….
सीपत,10 अक्टूबर 2025। सीपत थाना क्षेत्र से सामने आए अवैध उगाही के गंभीर मामले में स्स्क्क रजनेश सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एएसआई सहेत्तर कुर्रे और आरक्षक आशीष मिश्रा को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई वाहन जांच और चालान के नाम पर भयादोहन के साथ-साथ ? 50 हजार की अवैध मांग को लेकर की गई शिकायतों के आधार पर हुई है।
एक से वसूले 24 हजार एक ने खाया जहर
जानकारी के मुताबिक सीपत के नवाडीह चौक निवासी व्यापारी अविनाश सिंह ठाकुर से पुलिस ने वाहन जांच के दौरान बिना कार्रवाई छोड़ने के एवज में 50 हजार की मांग की।
व्यापारी के मना करने पर उसे प्राइवेट कंप्यूटर ऑपरेटर राजेश्वर कश्यप के खाते में दो किश्तों में 22 हजार और 2 हजार ट्रांसफर करने को कहा गया। पैसे लेने के बाद पहले वाहन छोड़ दिया गया, लेकिन कुछ देर बाद वाहन फिर से जब्त कर लिया गया। दूसरी मामले में उज्जवल नगर एनटीपीसी कॉलोनी में रहने वाले कर्मचारी धीरेंद्र मंजारे से भी पुलिस ने शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप लगाते हुए 50 हजार की मांग की। दबाव और धमकी से परेशान होकर उन्होंने जहर खा लिया, जिसके बाद उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्राइवेट कंप्यूटर ऑपरेटर के खाते में लिए पैसा : एसएसपी रजनेश सिंह ने पूरे मामले की प्रारंभिक जांच एएसपी राजेंद्र जायसवाल को सौंपी थी। जांच में पाया गया कि उगाही की राशि थाने में कार्यरत प्राइवेट कंप्यूटर ऑपरेटर राजेश्वर कश्यप के खाते में ट्रांसफर कराई गई। कश्यप का थाने में नियमित आना-जाना रहता है, जिससे उसकी भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है। प्रथम दृष्टया में ्रस्ढ्ढ सहेत्तर कुर्रे और आरक्षक आशीष मिश्रा की संलिप्तता सामने आने पर दोनों को तत्काल निलंबित कर विभागीय जांच के निर्देश जारी किए गए हैं।
अवैध उगाही की सुनियोजित व्यवस्था पर उठे सवाल : मामले ने जिलेभर के थानों में अवैध वसूली की सुनियोजित व्यवस्था की ओर भी ध्यान आकर्षित किया है। बताया जाता है कि कई थानों में या तो निजी व्यक्तियों या करीबी पुलिसकर्मियों के माध्यम से उगाही की एक ‘अनौपचारिक व्यवस्था’ चलाई जा रही है, जिससे अफसरों की बेगारी और निजी लाभ का इंतजाम किया जाता है।


Share

Check Also

सीतापुर@ जहरीली शराब ने छीनी बेटे की जान

Share ,सदमे में मां ने भी तोड़ा दमसीतापुर,02 जून 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा जिले के सीतापुर …

Leave a Reply