रायपुर@रायपुर की स्टील फैक्ट्री में हादसा,6 कर्मचारियों की मौत

Share


6 झुलसे,इनमें 2 की हालत नाजुक,घायलों में यूपी-बिहार-बंगाल के मजदूर


रायपुर,26 सितम्बर 2025। रायपुर के सिलतरा में निजी स्टील फैक्ट्री में शुक्रवार को लोहे की गर्म चीज गिरने से 6 कर्मचारियों की मौत हो गई। 6 अन्य घायल हो गए हैं, जिनमें से 2 की हालत गंभीर है। घायलों को इलाज के लिए देवेंद्र नगर स्थित निजी अस्पताल लाया गया है। मामला धरसींवा थाना क्षेत्र का है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। धरसींवा विधायक अनुज शर्मा ने बताया कि मेंटनेंस के दौरान हादसा हुआ। छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, यूपी, बिहार और आंध्र प्रदेश समेत अलग-अलग राज्य के कर्मचारी काम कर रहे थे। 5 घायलों से वे मिले वे अब ठीक हैं। कुछ को ज्यादा चोटें आई हैं। वहीं निजी स्टील प्लांट के अंदर पुलिस के आलाधिकारी समेत स्ष्ठरू, भ्ढ्ढ मौजूद रहे। वहीं बड़ी तादाद में स्थानीय और मृतकों के परिजन ने प्लांट को घेरे रखा। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री निर्माणाधीन है। वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हादसे पर दुख जताया है। प्रशासन को घायलों के इलाज की बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
नियम के अलावा भी बेहतर मुआवजे की कोशिश की जाएगी : प्लांट मैनेजमेंट के अधिकारी ने कहा कि नियम के तहत तो मुआवजा दिया ही जाएगा, कंपनी कोशिश करेगी कि उससे बेहतर भी जो कुछ किया जा सके, वह किया जाएगा। छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, यूपी, बिहार और आंध्र प्रदेश समेत अलग-अलग राज्य के कर्मचारी काम कर रहे थे। मृतक कहां के रहने वाले थे, जानकारी जुटाई जा रही है। प्लांट के अंदर गर्म स्लैक गिरने से हादसा हुआ है।
फैक्ट्री के बाहर लोगों की भीड़
बड़ी संख्या में पुलिस तैनात

धरसींवा स्थित निजी फैक्ट्री के बाहर सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे हैं। साथ ही एम्बुलेंस भी मौजूद हैं, ताकि रेस्क्यू के बाद फौरन घायलों को अस्पताल पहुंचाया जाए। पुलिस भी बड़ी संख्या में तैनात है।
मेंटनेंस के दौरान फैक्ट्री में हादसा,अलग-अलग
राज्य के थे कर्मचारी : विधायक अनुज शर्मा

धरसींवा विधायक अनुज शर्मा ने बताया कि 5 घायलों से मिलकर आ रहा हूं। मेंटनेंस चल रहा था। मेंटनेंस के दौरान हादसा हुआ है। हादसे के वक्त जनरल मैनेजर लेवल के अधिकारी भी मौजूद थे। इनमें से कुछ अधिकारियों की हालत गंभीर है। हादसे में छत्तीसगढ़, झारखंड, आंध्रप्रदेश के शामिल कर्मचारी शामिल हैं। धरसींवा विधायक अनुज शर्मा ने बताया कि डिप्टी लेवल के कर्मचारी, फोरमेन और सफाई कर्मी भी मौजूद थे। हादसे को लेकर कर्मचारियों को कोई अंदाजा नहीं हो पाया कि कैसे हादसा हुआ है। सब कुछ अचानक से हुआ है। हालांकि अभी हादसे की जांच होगी तो सब कुछ साफ होगा। अनुज शर्मा ने बताया कि मरने वालों की जानकारी जुटाई जा रही है कि वह कहां के रहने वाले थे, फैक्ट्री में क्या काम कर रहे थे, किस लेवल के कर्मचारियों की डेथ हुई है अभी जानकारी जुटाई जा रही है। प्रबंधन को जल्द ही डिटेल में जानकारी मांगी गई है।
रायपुर,२६ सितम्बर 2025। रायपुर के सिलतरा में निजी स्टील फैक्ट्री में शुक्रवार को लोहे की गर्म चीज गिरने से 6 कर्मचारियों की मौत हो गई। 6 अन्य घायल हो गए हैं, जिनमें से 2 की हालत गंभीर है। घायलों को इलाज के लिए देवेंद्र नगर स्थित निजी अस्पताल लाया गया है। मामला धरसींवा थाना क्षेत्र का है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। धरसींवा विधायक अनुज शर्मा ने बताया कि मेंटनेंस के दौरान हादसा हुआ। छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, यूपी, बिहार और आंध्र प्रदेश समेत अलग-अलग राज्य के कर्मचारी काम कर रहे थे। 5 घायलों से वे मिले वे अब ठीक हैं। कुछ को ज्यादा चोटें आई हैं। वहीं निजी स्टील प्लांट के अंदर पुलिस के आलाधिकारी समेत स्ष्ठरू, भ्ढ्ढ मौजूद रहे। वहीं बड़ी तादाद में स्थानीय और मृतकों के परिजन ने प्लांट को घेरे रखा। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री निर्माणाधीन है। वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हादसे पर दुख जताया है। प्रशासन को घायलों के इलाज की बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
नियम के अलावा भी बेहतर मुआवजे की कोशिश की जाएगी : प्लांट मैनेजमेंट के अधिकारी ने कहा कि नियम के तहत तो मुआवजा दिया ही जाएगा, कंपनी कोशिश करेगी कि उससे बेहतर भी जो कुछ किया जा सके, वह किया जाएगा। छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, यूपी, बिहार और आंध्र प्रदेश समेत अलग-अलग राज्य के कर्मचारी काम कर रहे थे। मृतक कहां के रहने वाले थे, जानकारी जुटाई जा रही है। प्लांट के अंदर गर्म स्लैक गिरने से हादसा हुआ है।
फैक्ट्री के बाहर लोगों की भीड़
बड़ी संख्या में पुलिस तैनात

धरसींवा स्थित निजी फैक्ट्री के बाहर सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे हैं। साथ ही एम्बुलेंस भी मौजूद हैं, ताकि रेस्क्यू के बाद फौरन घायलों को अस्पताल पहुंचाया जाए। पुलिस भी बड़ी संख्या में तैनात है।
सीएम साय ने हादसे
पर जताया दुख

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जिला प्रशासन को घायलों के इलाज की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने दुर्घटना पर दुःख जताया है।
अंदर कोई नहीं,सभी को अस्पताल ले जाया
गया : एडीएम यूएस बंदे

रायपुर एडीएम यूएस बंदे ने बताया कि अभी तक मिली जानकारी के अनुसार 6 लोगों की मौत हुई है। 6 घायल हैं। इनमें अधिकारी लेवल के कर्मचारी भी हैं। जांच के बाद हादसे का स्पष्ट कारण पता चल सकेगा। अभी अंदर कोई नहीं है। सभी को अस्पताल ले जाया गया है। निजी स्टील फैक्ट्री में हुए हादसे के बाद, घायल कर्मचारियों को इलाज के लिए लगातार देवेंद्र नगर स्थित श्री नारायणा अस्पताल लाया जा रहा है। कई और कर्मचारियों को एम्बुलेंस से लाया गया है।


Share

Check Also

रायपुर@15 नवंबर को मनाया जाएगा जनजातीय गौरव दिवस,राष्ट्रपति हो सकती हैं शामिल : सीएम साय

Share रायपुर,30 अक्टूबर 2025। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यशाला के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय …

Leave a Reply