Breaking News

सनावल@सनावल थाना क्षेत्र में नदी किनारे लड़की की संदिग्ध अवस्था में लाश मिलने से क्षेत्र में मचा था हड़कंप

Share


तहकिकात में प्रेमी ही निकला हत्यारा,पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के अंदर

सनावल,21 सितम्बर 2025 (घटती-घटना)। बलरामपुर जिले के सनवाल थाना क्षेत्र पाँगन नदी किनारे बीते अठारह तारीख को एक लड़की की संदिग्ध अवस्था में एक लाश मिलने से क्षेत्र में तरह तरह के अफवाहों से हड़कम मच गया था। जानकारी के अनुसार पुलिस तहकिकात में जो बाते सामने आई है, वह इस तरह है। पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए बताया है कि मृतिका के प्रेमी ने आपसी विवाद में पाँगन नदी किनारे बुलाकर स्टाल से गला घोट कर अपनी प्रेमिका की हत्या किया था। साथ ही बताया गया, दिनांक 18.09.2025 को थाना सनावल के ग्राम तारकेश्वरपुर टूकूपाथर पारा के पांगन नदी किनारे एक लड़की की संदिग्ध अवस्था में लास मिलने की सूचना मिली थी, जिस पर थाना सनावल में मर्ग कमांक 39/2025 धारा 194 बीएनएसएस कायम कर जाँच किया गया, जांच के दौरान गवाहों का कथन लिया गया तथा मृतिका का शव पंचनामा कार्यवाही कर पीएम सीएचसी वाड्रफनगर से कराया गया शार्ट पीएम रिपोर्ट मे मृतिका की मृत्यु रूड्ड4 ड्ढद्ग द्धशद्वद्बष्द्बस्रड्डद्य होना परिलक्षित होने पर मामले में अपराध क्रमांक 55/2025 धारा- 103(1) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया। वरिष्ठ अधिकारियों सूचित किया गया, जिस पर पुलिस अधीक्षक के द्वारा अंधे कत्ल की गुत्थी शीघ्र सुलझाने हेतु आदेशित करने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी वाड्रफनगर, रामानुजगंज के मार्गदर्शन में आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु थाना सनावल एवं सायबर सेल पुलिस टीम को लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा प्रकरण के आरोपी की पता तलाश करते हुए मृतिका के प्रेमी शिवनारायण सिंह पिता देवीचरण उम्र 24 वर्ष निवासी तेन्दुवल थाना बभनी जिला सोनभद्र उ. प्र. को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ कर उसका कथन लिया गया ,
आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर बताया : दिनांक 17.09.2025 के 11ः00 बजे रात को शराब पीकर आरोपी अपनी प्रेमिका से मिलने टुकूपाथर पांगन नदी के पास गया था जहाँ मृतिका को बोला कि तुमसे बात करने के लिए मैं कई बार फोन लगाता हूँ तुम्हारा मोबाइल हमेशा व्यस्त रहता है बोलकर थप्पड़ से मारपीट कर नदी तरफ चला गया तब मृतिका भी उसके नदी की तरफ चली गयी तब तक मृतिका शिवनारायण के स्टाल को लेकर अपने चेहरा गला में लपेट ली, वहाँ पर भी दोनों का झगड़ा विवाद होने पर आरोपी शिवनारायण के द्वारा मृतिका के गले में लपेटा हुआ स्टाल को खीच दिया जिससे मृतिका बेहोश होकर वही गिर गयी, तब आरोपी उसे उठा कर नदी किनारे ले गया तथा उसके मूह में पानी से छीटा मारा मूंह को फूका जो मृतिका की मृत्यु हो जाने पर उसके मोबाइल को निकाल कर रख लिया तथा गला मे लपेटा हुआ स्टाल को पांगन नदी में फेंक दिया और वहां से भाग कर धनवार गया और मृतिका के मोबाइल के सीम को निकाल कर तोड़ कर वही धान के खेत मे फेक दिया और रात भर वहीं रहा। दिनांक 18.09.2025 के सुबह करीब 8ः00 बजे अपना घर जाकर मृतिका के मोबाइल को अपने बिस्तर के पास कापी बुक के नीचे छिपा कर रखा था। आरोपी के कथन अनुसार मृतिका का मोबाइल को शिवनारायण के घर से बरामद किया गया तथा मृतिका के सिम को धनवार के निर्माणाधीन मकान के पास जवाहिर के धान खेत से बरामद कर जप्त किया गया है। आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त अपराध सबूत पाये जाने पर आरोपी को आज दिनांक 21.09.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा जा रहा है।* कार्यवाही श्री राम अवतार ध्रुव एसडीओपी वाड्रफनगर , एस डी ओ पी रामानुजगंज श्री बाजी लाल सिंह ,थाना प्रभारी उप निरीक्षक गजपति मिर्रे, सहायक उप निरीक्षक रोशन लकड़ा, आरक्षक 954 कृष्णा मरकाम, 766 अमृत सोनवानी ,आरक्षक 257 प्रेमलाल कुजूर, आरक्षक 67 प्रविन्द्र कुजूर, एवं साइबर सेल से आरक्षक 38 मंगल सिंह आरक्षक 53 पंकज शर्मा आरक्षक 888 राजकमल सैनी सक्रिय रूप से शामिल रहे ।


Share

Check Also

रायपुर@छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं रिजल्ट…लड़कियों ने फिर मारी बाजी

Share जिज्ञासु ने किया टॉप,पिता की किराना दुकान,टॉपर बोली-पढ़ाई में एआई की ली मदद रायपुर,29 …

Leave a Reply