Breaking News

अंबिकापुर@दस्तावेज लेखक एवं स्टाम्प विके्रताओं की एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल

Share


अंबिकापुर,16 सितम्बर 2025 (घटती-घटना)। दस्तावेज लेखक एवं स्टाम्प विक्रेता जन कल्याण संघ परिवार के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सोमवार को एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल की गई। यह हड़ताल संघ के प्रमुख सदस्य महेन्द्र सिंह ठाकुर पर बिना जांच के की गई पुलिस कार्रवाई और पंजीयन विभाग में पदस्थ कम्प्यूटर ऑपरेटरों की मनमानी के विरोध में की गई।
संभागीय अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में हुए इस आंदोलन में अंबिकापुर सहित कोरिया, मनेन्द्रगढ़,सूरजपुर,रामानुजगंज-बलरामपुर, एवं सरगुजा जिलों के सभी दस्तावेज लेखक एवं स्टाम्प विक्रेताओं ने अपने कार्यालय बंद रखकर आंदोलन को समर्थन दिया। आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि मांगे पूरी नहीं हुईं, तो वे आगामी दिनों में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को बाध्य होंगे। संगठन ने आम पक्षकारों को हुई असुविधा के लिए खेद प्रकट किया है। शासन द्वारा लागू नई पंजीयन सुविधा के तहत विक्रय विलेख, दान पत्र एवं अंतरण विलेखों पर अब पटवारी व तहसीलदार के हस्ताक्षर की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है। आमजन से अपील की गई है कि सुविधा का लाभ उठाएं और किसी भी असुविधा के लिए अधिकृत दस्तावेज लेखक से ही संपर्क करें। आंदोलन में सत्येन्द्र सिन्हा, अशोक कश्यप, काशीनाथ तिवारी, बी. कुजूर, मोहम्मद फारूक,शाहनवाज खान,श्रीनिवास तिवारी सहित अनेक स्टाम्प विक्रेता एवं लेखक उपस्थित रहे।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply