नई दिल्ली,04 सितम्बर 2025 (ए)। पटना में सड़क हादसे में 5 दोस्तों की मौत हुई है। उनकी कार चलते ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसा परसा बाजार थाना के महोली फ्लाई ओवर के नीचे हुआ है। हादसा इतना भीषण था कि कार ट्रक के अंदर घुस गई। ट्रक के ड्राइवर को इसका पता भी नहीं चला। वह कार को घसीटते हुए 25 मीटर तक दूर तक चला गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। गैस कटर से कार को काटकर सभी शवों को निकाला गया। मरने वालों में गोपालपुर के 50 साल के राजेश कुमार, 38 साल के संजय कुमार,सिपारा के 38 साल के कमल किशोर,35 साल के प्रकाश चौरसिया और मुजफ्फरपुर के 30 साल के सुनील कुमार शामिल हैं। सभी लोग फतुहा से परसा बाजार होते हुए पटना की ओर आ रहे थे। इसी बीच फ्लाई ओवर के नीचे आगे जा रही ट्रक को कार ने पीछे से टक्कर मार दी। पांचों ने हादसे से कुछ घंटे पहले एक साथ में सेल्फी ली थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक,टक्कर के बाद जोरदार धमाका हुआ और कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परसा बाजार थाना पुलिस और पटना सदर के ष्ठस्क्क रंजन कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस को कार में फंसे शवों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। बताया जा रहा है कि यह सभी कारोबारी फतुहा से पटना वापस लौट रहे थे। इसी दौरान परसा बाजार थाना क्षेत्र के सुईया मोड़ के पास ये हादसा हुआ। पूरी कार ट्रक के अंदर घुस गई। हादसे में कार में बैठे 5 लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। परसा बाजार थाना प्रभारी मेनका रानी ने बताया कि मौके पर ही 5 लोगों की मौत हो गई। यह सभी गाड़ी के अंदर फंसे थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है। ग्रामीणों की मदद से सभी लोगों को बाहर निकाल कर पटना के क्करूष्ट॥ में भेजा गया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur