खडग़वां 19 फरवरी 2022 (घटती घटना) कोरिया जिले के अंतर्गत आने वाला खडग़वा विकास खंड के मां महामाया मंदिर चनवारीडाड के प्रांगण में विभिन्न क्षेत्रों के 14 ब्राम्हण पुत्रों का उपनयन संस्कार कराया गया इस उपनयन संस्कार में पूरे मंत्रों के उच्चारण और विधि विधान से उपनयन संस्कार का कार्य किया जाता है उपनयन संस्कार में ब्राह्मण पुत्रों का 16 संस्कारों में से उपनयन संस्कार का एक महत्वपूर्ण स्थान होता है इस उपनयन संस्कार के बाद ब्राम्हण पुत्र को पूर्णता ब्राह्मण के रूप में पूरे मंत्र उच्चारण विधि विधान से इस उपनयन संस्कार को कराया जाता है। इस उपनयन संस्कार के कार्यक्रम में खडग़वां विकास खंड के ब्राह्मण संस्कार समिति के द्वारा कराया गया था इस कार्यक्रम में ओमकार नाथ पांडेय हरिनारायण पांडेय अशोक कुमार पाण्डेय दीपक पाण्डेय गुरु देव पांडेय आदि का विशेष योगदान रहा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur