Breaking News

बीजिंग@पीएम मोदी 7 साल बाद चीन पहुंचेजिनपिंग-पुतिन के साथ द्विपक्षीय बातचीत भी करेंगे

Share

बीजिंग,30 अगस्त 2025 (ए)। प्रधानमंत्री मोदी दो दिन की जापान यात्रा के बाद शनिवार को एससीओ समिट में शामिल होने के लिए चीन पहुंच गए हैं। वे सात साल बाद चीन पहुंचे हैं। एससीओ समिट से इतर पीएम मोदी चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे। इस दौरान राष्ट्रपति पुतिन के दिसंबर में भारत दौरे के प्रोग्राम पर भी चर्चा होगी। पीएम मोदी की यह दौरा ऐसे समय पर हो रहा है, जब पूरी दुनिया अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प की टैरिफ नीतियों से जूझ रही है। ट्रम्प ने भारत पर 50′ तो चीन पर 30′ टैरिफ लगाया है। चीन में 31 अगस्त से 1 सितंबर तक एससीओ समिट की बैठक होने वाली है। इसमें 20 से ज्यादा देशों के नेता शामिल होंगे।
मोदी का चीन दौरा खास क्यों है : पीएम मोदी की यह यात्रा दोनों देशों के बीच तनाव कम करने और द्विपक्षीय बातचीत को बढ़ावा देने का एक बड़ा मौका साबित हो सकती है।जिनपिंग इस समिट के जरिए दुनिया को यह दिखाने की कोशिश करेंगे वे अमेरिका के लीडरशिप वाले ग्लोबल ऑर्डर का एक विकल्प दे सकते हैं। इसके साथ ही इस समिट से यह मैसेज भी जाएगा कि चीन, रूस, ईरान और अब भारत को अलग-थलग करने की अमेरिकी कोशिशें नाकाम रही हैं।जून 2025 में किंगदाओ में हुई एससीओ रक्षा मंत्रियों की बैठक में भारत ने संयुक्त बयान पर हस्ताक्षर करने से इनकार किया था, क्योंकि उसमें 22 अप्रैल 2025 के पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र नहीं था। अब एससीओ नेताओं के शिखर सम्मेलन में इसका जिक्र किया जा सकता है। साथ ही आतंकवाद के मुद्दे पर भारत सदस्य देशों का समर्थन हासिल करने की कोशिश करेगा। गौरतलब हो कि पाकिस्तान भी एससीओ का सदस्य है।


Share

Check Also

पश्चिमी एशिया@STRAIT OF HORMUZ CRISIS: होर्मुज संकट का असर, वैश्विक तनाव से भारत में महंगाई बढ़ने की आशंका

Share पश्चिमी एशिया 11 जून 2026। में गहराते संकट और राजनीतिक अस्थिरता के कारण इस …

Leave a Reply