Breaking News

सूरजपुर@अनाचार के 2 मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

Share

सूरजपुर 19 फरवरी 2022 (घटती-घटना)। 17 फरवरी को चांदनी थाना क्षेत्र निवासी एक नाबालिक बालिका ने थाना में रिपोर्ट दर्ज किया कि 16 फरवरी को आरोपी दिनेश पण्डो उर्फ जोगेन्द्र ने उसके साथ जबरन अनाचार किया है। पीड़िता की रिपोर्ट पर धारा 376(2)(एन) भादवि व पास्को एक्ट की धारा 4, 6 के तहत मामला पंजीबद्व किया गया। मामले की सूचना पर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल ने आरोपी की पतासाजी कर जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर व एसडीओपी ओड़गी राजेश जोशी के मार्गदर्शन में थाना चांदनी की पुलिस ने 18 फरवरी को बैढन मध्यप्रदेश में घेराबंदी कर आरोपी दिनेश पण्डो उर्फ जोगेन्द्र को पकड़ा गया और विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
दूसरे मामले में 11 फरवरी को चांदनी थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने थाना चांदनी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिक पुत्री को आरोपी राकेश सिंह उर्फ दाउ उर्फ राम मिलन सिंह के द्वारा शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगाकर ले जाकर अनाचार किया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा 363, 366, 376(2)(एन), 376(3) भादवि व पास्को एक्ट की धारा 4, 6 के तहत मामला पंजीबद्व किया गया। रिपोर्ट के बाद से ही आरोपी फरार था जिसकी लगातार पतासाजी की जा रही थी इसी बीच मुखबीर की सूचना पर 19 फरवरी को ग्राम गेतरा में आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसे विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।


Share

Check Also

बिलासपुर@40 साल… एक सुपरस्टार, एक दीवानाः बिलासपुर के चुट्टू अवस्थी ने संजय दत्त के जन्मदिन को बनाया सेवा का उत्सव

Share 1986 में लिया था संकल्प, 40 वर्षों से बिना रुके मना रहे हैं संजू …

Leave a Reply